Xiaomi Mix Fold 3 लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन क्वाड कैमरा के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
Xiaomi Mix Fold 3: शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Fold 3 की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। यह फोल्डेबल फोन 14 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है। इसका खुलासा खुद कंपनी की तरफ से किया गया है। इसके साथ ही इस फोन का टीजर भी जारी किया गया, जिसमें इस स्मार्टफोन के बैक डिजाइन को दिखाया गया है। इस फोन का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 5 से होगा। तो चलिए इस फोन की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi Mix Fold 3 की लॉन्चिंग
आपको बता दें, शाओमी के फाउंडर Lei Jun चीन में 14 अगस्त को इवेंट आयोजित करने जा रहे हैं। इस अपकमिंग इवेंट को लेकर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी कई टीजर जारी किए गए हैं। इसी दौरान शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Fold 3 को भी पेश किया जाएगा।
इन फोल्डेबल फोन्स से होगा सीधा टक्कर
Mix Fold 3 का सीधा मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5, ऑनर मैजिक V फोल्ड और Pixel फोल्ड से माना जा रहा है। आपको बता दें, सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी Z फोल्ड 5 को लॉन्च किया है।

Xiaomi Mix Fold 3 के फीचर्स
कंपनी अपने इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन में 8.02 इंच फुल HD+इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच कवर पैनल दे सकती है। इसके दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकते हैं। इसके अलावा Xiaomi Mix Fold 3 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है। जिसमें 16GB तक LPDDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दिए जा सकते हैं। शाओमी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को क्वाड कैमरा सेटअप के साथ ला रही है। जिसमें Leica sensors पावर्ड बाय के होने की उम्मीद की जा रही है। कंपनी अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी शामिल कर सकती है


Click it and Unblock the Notifications







