Xiaomi Mix Fold 3 अगले महीने Leica ट्यून कैमरे के साथ देगा दस्तक, जानें क्या होगा खास
Xiaomi Mix Fold 3 Launch date: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 3 लॉन्च करने वाली है। जिसमें Leica ट्यून्ड कैमरा को शामिल किया जाएगा। इसका खुलासा खुद कंपनी ने फाउंडर और CEO Lei Jun ने किया है। उम्मीद है कि, यह अपकमिंग फोन Mix Fold 2 की जगह ले सकता है। आपको बता दें, Mix Fold 2 को भी कंपनी ने अगस्त 2022 में ही लॉन्च किया था। जो ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC से लैस है। शाओमी अपने नए फोल्डेबल फोन को पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस के साथ मार्केट में लॉन्च कर सकती है। तो आइए आपको Xiaomi Mix Fold 3 के खासियत से रूबरू करवाते हैं।
सर्टिफिकेशन साइट 3C पर नजर आ चुका है Mix Fold 3
इस स्मार्टफोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट 3C पर भी देखा गया है। जिससे इसके खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। इस फोन में 8.02 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर पैनल दिया जा सकता है। दोनों डिस्प्ले 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट के साथ आ सकते हैं। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC से लैस हो सकता है। जिसमें 16GB तक LPDDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दिया जा सकता है।

सबसे खास बता है कि, इस अपकमिंग फोल्ड फोन के में लेईका-ट्यून क्वाड-कैमरा सिस्टम 3.2 गुना तक जूम लेंस और लंबी दूरी के जूम के लिए 5x पेरिस्कोप लेंस के साथ आने की उम्मीद है। इसमें 4,500 mAh की बैटरी को शामिल किया जाएगा, जो 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Jun ने अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर एक ट्वीट में इस बात का खुलासा किया है कि, इस फोन को Leica ट्यून्ड कैमरा से कस्टमर्स को मोबाइल फोटोग्राफी में एक बड़ा बदलाव मिलेगा। इस फोन के कैमरे को माइक्रो ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) मोटर और अल्ट्रा-स्लिम हाई रिफ्रेक्टिव के साथ लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एक इमेज भी शेयर की जिसमें यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में देखा जा सकता है। इसके अलावा हाल ही सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो Mix Fold 3 पहले के मॉडल Mix Fold 2 की तुलना में स्लिम और वजन में हल्का होगा।


Click it and Unblock the Notifications