Xiaomi Mix Fold 4 की लॉन्च डेट, खास स्पेक्स और डिजाइन का खुलासा, यहां जानें सबकुछ
Xiaomi ने ऑफिशियली तौर पर अपने अगले फोल्डेबल फोन मिक्स फोल्ड 4 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। चीन में इस आगामी फोन को 19 जुलाई को लॉन्च किया जा रहा है।
मिक्स फोल्ड 4 (Xiaomi MIX Fold 4) फोल्डेबल मार्केट में एक दमदार प्रतियोगी होने का वादा करता है। लॉन्च की तारीख के साथ ही कंपनी ने Mix Fold 4 के डिजाइन और खास स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि की है।

कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, Xiaomi Mix Flip और Redmi K70 Ultra भी इसी लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा।
कंपनी के द्वारा जारी किए गए Xiaomi Mix Fold 4 पोस्टर के अनुसार यह फोन नीले और सफेद कलर में उपलब्ध होगा। इसके बैक पैनल में एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल है, जिसके निचले किनारे पर थोड़ा सा वक्रता है। हाल ही में एक लीक में मिक्स फोल्ड 4 को ब्लैक वेरिएंट में भी देखा गया है।

Xiaomi Mix Fold 4 की स्पेक्स- Xiaomi ने पुष्टि की है कि, Mix Fold 4 में परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलेगा, यानी कि, इसका सीधा मुकाबला चीनी बाजार में पहले से मौजूद Vivo X Fold 3 Pro, Honor Magic V3 और Samsung Galaxy Z Fold 6 से होगा।
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो Mix Fold 4 को सबसे बड़े वेरिएंट में 16GB रैम और 1 TB स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी के अनुसार Mix Fold 4 Xiaomi Dragon Bone Hinge 2.0 फीचर करने वाला उसका पहला फोल्डेबल फोन होगा, जो इसकी विश्वसनीयता को बेहतर बनाते हुए, इसके स्लिम डिजाइन को बनाए रखेगा।

कंपनी ने इसके वजन को कम करने के लिए डिवाइस को T800H हाई-स्ट्रेंथ कार्बन फाइबर फुल-कार्बन आर्किटेक्चर तैयार किया है। यह फोन IPX8-रेटेड वाटर रेजिस्टेंस ऑफर करेगा।
Leica क्वाड-कैमरा सेटअप MIX Fold 4 Xiaomi का पहला फोल्डेबल फोन होगा, जिसमें Leica Summilux लेंस होगा। कैमरा ऐरे में 50-मेगापिक्सल का OV50E मुख्य सेंसर, 13MP का OV13B अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 2x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 60MP का OV60A पोर्ट्रेट कैमरा और 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 10MP का S5K3K1 पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स- MIX Fold 4 में 5000mAh की बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में दो-तरफा सैटेलाइट संचार की सुविधा है, जो कनेक्टिविटी ऑप्शन को बढ़ाता है। मिक्स फोल्ड 4 की मोटाई 9.47 मिमी है। वहीं वजन की बात करें तो यह मात्र 226 ग्राम का है।


Click it and Unblock the Notifications








