Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
Xiaomi ने आज दो नए फोल्डेबल फोन पेश कर दिए हैं, जिसमें से एक ब्रांड का पहला क्लैमशेल फ्लिप फोन है। बता दें कि कंपनी ने Xiaomi MIX Fold 4 को लॉन्च कर दिया है, जो कि पिछले साल के फोल्ड 3 का सक्सेसर है।
Xiaomi MIX Fold 4 पर आयताकार रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन को थोड़ा बदला गया है। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा और और निचला कॉर्नर थोड़ा घुमावदार है। चलिए इस फोन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Xiaomi MIX Fold 4 के स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi MIX Fold 4 का बाहरी मुख्य डिस्प्ले क्वाड कर्व्ड कॉर्नर के साथ 6.56 इंच का है और इसका इंटरनल डिस्प्ले 2,488x2,224 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ 7.98 इंच का है। दोनों स्क्रीन में OLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000nits पीक ब्राइटनेस, HDR10+, HDR विविड और डॉल्बी विजन है, जो कि एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। इनर स्क्रीन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा के साथ अल्ट्रा थिन ग्लास मौजूद है।
Xiaomi MIX Fold 4 कैमरा
Xiaomi MIX Fold 4 में Leica ब्रांडेड क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जो कि 50MP का मेन सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2x जूम वाला 50MP का पेरिस्कोप स्नैपर शामिल है। फोल्डेबल फोन में फिल्टर, फोटोग्राफी स्टाइल और बहुत कुछ फीचर शामिल है।
Xiaomi MIX Fold 4 प्रोसेसर
Xiaomi MIX Fold 4 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज दिया गया है। इस फोल्डेबल फोन में 5100mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 67 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग के जरिए चार्ज किया जा सकता है। हीट जिसिपेशन के लिए इसमें अल्ट्रा थिन VC सिस्टम दिया गया है। सॉफ्टवेयर के लिहाज से ये फोन HyperOS के साथ आता है।
Xiaomi MIX Fold 4 की कीमत
Xiaomi MIX Fold 4 की शुरुआती कीमत CNY 8,999 है, जो कि 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत है। 16GB/512GB वेरिएंट की CNY 9,999 और 16GB/1TB वेरिएंट की कीमत CNY 10,999 रुपये है और ये फोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








