Home
Mobile

श्याओमी रेड्मी 5 के फीचर्स से लेकर कीमत तक लीक

By Agrahi

श्याओमी इन दिनों काफी चर्चाओं में है, कभी नए फोन को लेकर तो कभी उनके लीक्स को लेकर। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें श्याओमी रेड्मी नोट 5ए के रिटेल बॉक्स दिखाए गए थे। इन्हीं चर्चाओं के बीच अब कंपनी के एक और नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं।

यह नया फोन रेड्मी 4 का सक्सेसर है। नई रिपोर्ट्स में इस फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत सभी बताए गए हैं। वेइबो की पोस्ट में बताया गया है कि श्याओमी न केवल रेड्मी नोट 5 और नोट 5ए को पेश करने की तैयारी में है बल्कि रेड्मी 5 पर भी काम कर रही है।

रेड्मी 5 के बारे में आई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 625 एसओसी या स्नैपड्रैगन 630 एसओसी के साथ आएगा।

रेड्मी 5 के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में भी कई जानकारी मिली है, तो चलिए देखते हैं इस नए फोन में और क्या खास हो सकता है।

डिज़ाइन में क्या होगा नया!

डिज़ाइन में क्या होगा नया!

रेड्मी 5 की जो तस्वीर सामने आई है उससे पता चलता है कि कंपनी इस फोन में फ्लैट डिज़ाइन दे सकती है, जिसके साथ साइड्स में होगा कर्व। हालांकि यह फोन का फाइनल डिज़ाइन नहीं है, हो सकता है कि कंपनी इसमें बदलाव करे या असल डिज़ाइन कुछ और हो।

मल्टीपल वैरिएंट

मल्टीपल वैरिएंट

रेड्मी 5 में 5 इंच की एचडी 720पी डिस्प्ले दी जा सकती है। इस फोन का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर अलग कैपेसिटी की रैम के साथ आ सकता है। इसमें आपको 3जीबी/4जीबी रैम और 16जीबी/32जीबी/64जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड में दिया हो सकता है।

बैटरी और क्विक चार्ज सपोर्ट

बैटरी और क्विक चार्ज सपोर्ट

रेड्मी 5 के बारे में कहा जा रहा है कि यह 3680mAh पॉवर की बैटरी के साथ आएगा। जबकि बता दें कि इसका पहला वर्जन रेड्मी 4, 4100mAh बैटरी के साथ आया था। साथ ही इस फोन में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट होगा।

कीमत हुई लीक

कीमत हुई लीक

मजेदार बात यह है कि इस स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी भी लीक हुई है। रेड्मी 5 का स्नैपड्रैगन 625, 3जीबी+16जीबी वैरिएंट फोन 859 युआन यानी करीब 8000 रुपए का हो सकता है। जबकि इसका 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वैरिएंट, स्नैपड्रैगन 625 1039 युआन यानी लगभग 10,000 रुपए तक का हो सकता है।

स्नैपड्रैगन 630 वैरिएंट

स्नैपड्रैगन 630 वैरिएंट

बात करें स्नैपड्रैगन 630 वैरिएंट की तो इसकी कीमत थोड़ी अधिक होगी। इसमें 3जीबी रैम +32जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट 1099 युआन यानी 10,500 रुपए का हो सकता है जबकि 4जीबी रैम +64जीबी स्टोरेज वैरिएंट 1299 युआन यानी 12,000 रुपए का हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi 5 specs and price leaked all you need to know. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X