Home
Mobile

Redmi Note 13 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, 200MP कैमरे के साथ दिन देगा दस्तक

Redmi Note 13 Series india launch date: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए , शाओमी ने अपने रेडमी नोट 13 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने तीन नए हैंडसेट Redmi Note 13 , Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus को एक साथ पेश करेगी। यह सीरीज देश में अगले साल 4 जनवरी 2024 में दस्तक देगा। ये फोन्स रेडमी नोट 12 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन होंगे। आपको बता दें, रेडमी नोट 13 सीरीज को पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है।
Xiaomi ने अपने इस आगामी सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर एक नया टीजर शेयर किया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X पर Redmi Note 13 सीरीज को जनवरी में लॉन्च किए जानें की जानकारी दी है।

Redmi Note 13 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, जानें सभी डिटेल

Redmi Note 13 फीचर्स

रेडमी नोट 13 स्मार्टफोन को 6.67 इंच की बड़ी एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। है। जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल रहा है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर शामिल किया है। जो 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका मेन कैमरा 100MP के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी की इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Redmi Note 13 Pro फीचर्स

रेडमी नोट 13 प्रो में 6.67 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। जिसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है। इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया है। इस हैंडसेट को IP68 रेटिंग मिली है। इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए ब्रांड ने इसमें 5100mAh की बैटरी दी है, जो 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The India launch date of Redmi Note 13 series has finally been revealed. Redmi Note 13 and Redmi Note 13 Pro smartphones will enter India on January 4, 2024. Let us tell you that apart from Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro, Redmi Note 13 Pro Plus will also be launched in this series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X