Home
Mobile

रेड्मी नोट 4 और रेड्मी 4 हैं बेस्ट सेलर स्मार्टफोन

भारत में श्याओमी बना सबका फेवरेट, सैमसंग को किया पीछे

By Agrahi

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में श्याओमी अब एक सफल नाम है। इस साल के पहले क्वार्टर में कंपनी ने भारत में सैमसंग के बाद दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रांड होने का स्थान प्राप्त किया। बजट रेंज में तो श्याओमी ने अपने फैन्स को शानदार आप्शन देकर सभी का दिल और भरोसा दोनों जीत लिया है।

रेड्मी नोट 4 और रेड्मी 4 हैं बेस्ट सेलर स्मार्टफोन

अब साल के दूसरे क्वार्टर में श्याओमी एक कदम और ऊपर आ गई है। सैमसंग को पिछाड़ते हुए श्याओमी ने 10,00 रु के अन्दर बेस्ट स्मार्टफोन केटेगरी में पहला स्थान पाया है। मार्केट रिसर्च फर्म, काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट की मानें तो श्याओमी स्मार्टफोन जैसे रेड्मी नोट 4 और रेड्मी 4 बेस्ट सेलर रहे हैं। 2017 के दूसरे क्वार्टर में 10,000 रुए के अन्दर इन्हीं दो फोन का दबदबा रहा है।

पहले दो स्थान पर श्याओमी के रेड्मी नोट 4, 7.2% मार्केट शेयर के साथ और रेड्मी 4, 4.5% मार्केट के साथ बने रहे हैं। इसके बाद तीसरे नंबर है सैमसंग गैलेक्सी जे7 जिसके पास 4.3% मार्केट शेयर हैं।

रेड्मी नोट 4

रेड्मी नोट 4

इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2.5डी कर्व ग्लास के साथ आएगी। फोन में 13मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन हाइब्रिड ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोन की बैटरी 4100mAh पॉवर की है।

वहीं रेड्मी 4ए की बात करें तो इस फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज के साथ 5,999 रुपए में उपलब्ध है। फोन के गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ग्रे कलर वैरिएंट भारत में उपलब्ध हैं। रेड्मी नोट 4 की कीमत 8,999 रुपए से शुरू है।

रेड्मी 4

रेड्मी 4

श्याओमी रेड्मी 4 स्मार्टफोन स्मार्टफोन 5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 2.5 कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन है। फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
रेड्मी 4 फोन में 1.4GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट प्रोसेसर है। जिसके साथ फोन में 2जीबी/3जीबी और 4जीबी रैम होगी। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

श्याओमी का यह फोन 13मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में एलईडी फ़्लैश, पीडीएएफ फीचर्स भी शामिल हैं। इसका फ्रंट कैमरा 5एमपी का है। रेड्मी 4 दमदार बैटरी के साथ आता है कि जो कि 4100mAh पॉवर की है। फोन में फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।

 

सैमसंग गैलेक्सी जे7

सैमसंग गैलेक्सी जे7

सैमसंग गैलेक्सी J7 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080*1090 पिक्सल है। फोन में 3जीबी की रैम है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 16जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। फोन में 3600mAh बैटरी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi Note 4 and Redmi 4 are the best sellers under Rs. 10,000 in Q2 2017. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X