रेड्मी नोट 4: 4100mah बैटरी और 3जी रैम, कीमत भी शानदार!
श्याओमी ने अपना नया रेड्मी नोट 4 चाइना में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसका 2जीबी रैम वैरिएंट स्मार्टफोन आपको मिलता है सीएनवाई 899 यानी 9000 रुपए में, जबकि 3जीबी रैम वैरिएंट मिलेगा सीएनवाई 1,199 यानी करीब 12000 रुपए में। दोनों ही स्मार्टफोन चाइना में अगस्त 26 से उपलब्ध होंगे, उपभोक्ता इन्हें कंपनी के लिए ऑनलाइन स्टोर Mi.com से खरीद सकते हैं।

आइए नज़र डालते हैं रेड्मी नोट 4 के कुछ खास फीचर्स पर-

रेड्मी नोट 4 श्याओमी के लेटेस्ट एमआईयूआई 8 पर काम करता है जो कि एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट सपोर्ट करता है। आप इसमें या तो दो सिम इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर एक माइक्रो एसडी कार्ड और एक माइक्रो सिम यूज़ कर सकते हैं।

स्मार्टफोन में डेका कोर मीडिया टेक हेलिओ एक्स20 के साथ माली टी880 एमपी4 जीपीयू प्रोसेसर दिया है। जो कि 2जीबी व 3जीबी रैम के विकल्प के साथ आएगा।

इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो कि फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। श्याओमी का कहना है कि यह फोन 85 डिग्री वाइड एंगल क्लिक कर सकता है।
रेड्मी नोट 4, 5.5 इंच की की फुल एचडी, 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। जिसकी रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है। यह 401पीपीआई की पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है।

फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ ही फोन में इंफ्रारेड सेंसर भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी, 4जी. VoLTE, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और ग्लोनास है।


Click it and Unblock the Notifications








