Home
Mobile

Xiaomi का पहला 5G स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च

By Gizbot Bureau

चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी शाओमी लवर्स के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि शाओमी जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन MI MAX 3 को भारतीय बाज़ारों में उतारने वाला है। शाओमी के ग्लोबल प्रवक्ता डोनोवन सुंग ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि कंपनी ने स्मार्टफोन के 5जी परीक्षण को पूरा कर लिया है और 2019 में आम जनता के लिए इसको पेश किया जाएगा।

Xiaomi का पहला 5G स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च

डोनोवन सुंग ने एक स्मार्टफोन की तस्वीर पोस्ट की है, जो शाओमी एमआई मिक्स 3 है। उनके ट्वीट के मुताबिक '5जी नेटवर्क 4जी नेटवर्क की तुलना में 10 गुना तेज इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करेगा यानि कंपनी एक बार फिर से मार्केट में बड़ा धमाका करने वाली है। शाओमी वैसे भी अपने बेहतरीन फ़ीचर्स के लिए हमेशा से मशहूर है, और MI Mix 3 इस लिहाज़ से बेहद अहम होने वाला है।

शाओमी का नया फोन

शाओमी के सीईओ लेई जून ने कंपनी के आने वाले प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में एक संकेत दिया कि शाओमी के इस स्मार्टफोन में Oppo Find X की ही तरह हिडेन और स्लाइडिंग कैमरा है। वहीं 90 प्लस प्रतिशत स्क्रीन के साथ बेज़ल-लैस स्मार्टफ़ोन का अनुभव प्रदान किया जा सकता है।

इन्हीं सबके बीच एक नई लीक है कि शाओमी एमआई मिक्स 3 वास्तविक 5जी क्षमता के साथ दुनिया में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है।

पहला 5जी स्मार्टफोन?

लीक और अटकलों के मुताबिक, शाओमी Mi Mix 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC के साथ लॉन्च करने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं 5जी सपोर्ट होने वाला पहला फ़ोन भी हो सकता है। शाओमी एमआई मिक्स 3 सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च होने की उम्मीद थी। हालांकि, स्मार्टफोन को देरी से लॉन्च करना इस बात की पुष्टि करता है कि वास्तव में स्मार्टफोन में 5 जी नेटवर्किंग क्षमता होगी।

ये कंपनियां भी ला चुकी है 5 जी सपोर्ट

हालांकि शाओमी एमआई मिक्स 3 दुनिया का पहला 5 जी सपोर्ट वाला स्मार्टफोन बनें, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है क्योंकि शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अलावा दूसरी कंपनियां भी 5जी सपोर्ट का ऐलान कर चुकी है, खैर वो बात अलग है कि अभी स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध नहीं हुए हैं।

बता दें कि मोटोरोला ने पहले ही मोटो 5जी MOD की घोषणा की है, जो किसी भी मोटो Z सीरीज स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट को पेश कर सकता है। हालांकि, 5जी MOD अभी तक उपलब्ध नहीं है, जो कि 2018 के Q1 यानि साल के शुरुआती तीन महीनों में उपलब्ध होने की उम्मीद थी। इसी तरह, हुवेई ने किरिन 980 एसओसी की भी घोषणा की है, जो एक समर्पित 5जी मॉडेम के साथ आता है।

हम 2018 के अंत तक 5जी सक्षम स्मार्टफ़ोन के लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, हम कम से कम 2020 तक (भारत में) 5 जी नेटवर्क का लाभ नहीं ले पाएंगे, क्योंकि नेटवर्क प्रोवाइडर्स ने हाल ही में 4 जी तक अपग्रेड किया है।

5जी से स्मार्टफोन के लिए ऑप्टिकल फाइबर क्लास इंटरनेट की गति की पेशकश की उम्मीद है। 5जी नेटवर्क 4जी नेटवर्क की तुलना में विस्तारित रेंज प्रदान करने की भी संभावना है, जो तेजी से डाउनलोड करने और तेज़ गति से अपलोड करने के साथ बेहतर बैटरी जीवन प्रदान करने में भी मदद हो सकती है।

5G के अलावा अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इमेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्मार्टफोन के फ्रंट में दो कैमरे हैं। ड्युअल फ्रंट कैमरे के साथ एमआई मिक्स 3 में सेल्फी फ्लैश भी दिखाया गया है। चूंकि इमेज में फोन ब्लू कलर में दिखाया गया है तो उम्मीद है कि स्मार्टफोन ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, शाओमी का ये हैंडसेट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में जारी किया जा सकता है। लीक खबरों के मुताबिक स्मार्टफोन में ड्युअल रियर कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले भी होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi will soon launch its new flagship smartphone MI MAX 3 in Indian markets. Shawomi's Global Spokesperson Donovan Sung officially confirmed that the company has completed the smartphone's 5G test and will be offered to the general public in 2019.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X