श्याओमी रेड्मी 4एक्स अपग्रेड, 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी
श्याओमी रेड्मी 4एक्स का अपग्रेड वर्जन हुआ लॉन्च, अब फोन में है 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज।
दो महीने पहले ही श्याओमी ने अपना सबसे अधिक डिमांड वाला स्मार्टफोन रेड्मी 4एक्स पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 6 भी मार्केट में उतारा। इस साल कंपनी बजट और मिड रेंज सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री की है। कंपनी के फोन अपने कम कीमत और बेहतर स्पेसिफिकेशन के लिए जाने जाते हैं।कारण है कि श्याओमी फोन्स को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है।

अब कंपनी की और से एक और शानदार घोषणा की गई है। श्याओमी ने अपने शानदार स्मार्टफोन रेड्मी 4एक्स को अपग्रेड किया है, जो कि इसका हायर वर्जन है। फोन के लॉन्च के समय में यह 2जीबी रैम + 16जीबी इंटरनल स्टोरेज और 3जीबी रैम + 32जीबी इंटरनल स्टोरेज में पेश हुआ था। अब कंपनी ने रेड्मी 4एक्स को 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज में पेश किया है।
कैंडी बार डिज़ाइन
नए रेड्मी 4एक्स को कैंडी बार डिज़ाइन ही दिया है, जो कि फोन के कम स्टोरेज वैरिएंट जैसा ही है। फोन के डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
श्याओमी रेड्मी 4एक्स स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 5 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिस पर 2.5डी ग्लास है।
दमदार बैटरी
रेड्मी 4एक्स फोन स्टाइलिश लुक्स के साथ ही दमदार बैटरी के साथ भी आता है। फोन में 4100 mAh की बैटरी है। यानी कि अब यूज़र्स को कुछ ही समय में बैटरी लो होने की शिकायत नहीं होगी।
कैमरा
कैमरा के लिहाज से भी रेड्मी 4एक्स एक बेहतर ऑप्शन है। इस स्मार्टफोन में 13एमपी रियर कैमरा और 5एमपी सेल्फी कैमरा दिया है।
कीमत
रेड्मी 4एक्स का नया 4जीबी रैम वैरिएंट 1,099 यूआन कीमत में आता है। वहीं फोन का 2जीबी रैम वैरिएंट 699 यूआन और 3जीबी रैम वैरिएंट 899 यूआन में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








