Home
Mobile

Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा 200MP कैमरे वाला धाँसू फोन, जानें डिटेल्स

मोटोरोला का Motorola Frontier स्मार्टफोन जो पिछले कई महीनों से खूब अफवाहों में रहा है और बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 200MP के बड़े कैमरे के साथ आयेगा। लेकिन अब रिपोर्ट के अनुसार मानें तो चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi भी एक नए 200MP के कैमरे वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। डिजिटल चैट स्टेशन की मानें, तो यह फोन जल्द ही पेश किया जाएगा जिसमें 200MP के सेंसर के अलावा स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। आइये एक नजर डालते हैं शाओमी के इस नए फोन पर।

Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा 200MP कैमरे वाला धाँसू फोन, जानें डिटेल्स

DSLR कैमरों को टक्कर देने Xiaomi पेश करने वाला है नया 200MP कैमरे वाला स्मार्टफोन

रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि शाओमी का यह स्मार्टफोन सैमसंग के ISOCELL HP1 या ISOCELL HP3 से लैस होगा। दोनों में 200MP का रेजोल्यूशन है। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 200MP का कैमरा शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K50S Pro या Xiaomi 12T Pro में दिया जा सकता है। लेकिन कंपनी ने साफ-साफ इसके बारे में कुछ भी बताया नहीं है।

गौरतलब हो कि बीते साल सैमसंग ने स्मार्टफोन के लिए दो नए कैमरा सेंसर को लेकर खुलासा किया था, जिनमें से एक 50-मेगापिक्सल का GN5 सेंसर था और दूसरा 200-मेगापिक्सल का सेंसर था।

200-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को लेकर Samsung का कहना है कि यह कम रोशनी में 12.5 मेगापिक्सेल रिज़ॉल्यूशन वाली पिक्चर्स सुनिश्चित कर सकता है। 50-मेगापिक्सल के ISOCELL GN5 सेंसर में सभी डायरेक्शनल डुअल पिक्सल प्रो ऑटोफोकसिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

हालांकि मोटोरोला भी 200MP वाले कैमरे स्मार्टफोन पर लगा हुआ है जो शायद शाओमी से पहले लॉन्च कर सकता है लेकिन उसके बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं है।

Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा 200MP कैमरे वाला धाँसू फोन, जानें डिटेल्स

कंटैंट क्रिएटर के लिए बल्ले-बल्ले

इस प्रकार शाओमी इस 200 मेगापिकसल के कैमरे के साथ अपना कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च करता हैं, तो कंटैंट क्रिएटर्स के लिए काफी बढ़िया रहेगा क्योंकि उन्हें अलग से DSLR कैमरा नहीं खरीदना पड़ेगा। हालांकि अभी तक इस फोन के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है इसलिए कीमत का अनुमान लगाना मुश्किल है लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि यह एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Frontier smartphone has been in a lot of rumors for the past several months and it is being told that this smartphone will come with a large 200MP camera. But now according to the report, China's popular smartphone brand Xiaomi is also working on a new 200MP camera smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X