Home
Mobile

श्याओमी X1 की फोटो लीक, स्पेक्स और कीमत भी आई सामने

By Agrahi

श्याओमी के नए स्मार्टफोन के बारे में पिछले हफ्ते आई खबरों के मुताबिक श्याओमी का नया फोन श्याओमी एक्स1 हो सकता सकता है। हाल ही में कुछ अन्य रिपोर्ट्स ने इस फोन के बारे में कुछ अन्य जानकरियां भी पेश की हैं।

वेइबो पर भी श्याओमी एक्स1 की कुछ फोटो लीक हुई हैं, इसमें फोन की कुछ जानकारियां सामने आती हैं। इन लीक हुई जानकारी के मुताबिक श्याओमी एक्स1 में 5.5 इंच की क्यूएचडी 1440पी डिस्प्ले दी जाएगी। साथ ही इस फोन में होगा स्नैपड्रैगन 660 एसओसी।

श्याओमी X1 की फोटो लीक, स्पेक्स और कीमत भी आई सामने

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन मिड रेंज से हाई रेंज तक की परफॉरमेंस दे सकता है। इसकी कीमत भी मिड रेंज में होने की उम्मीद की जा सकती है।

फोन में होंगे चार कैमरा सेंसर

फोन में होंगे चार कैमरा सेंसर

श्याओमी एक्स1 के कैमरा की बात करें तो कहा जा रहा है कि इस फोन में डूअल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें सोनी IMX362 और IMX386 सेंसर दिए गए हैं। वहीं फोन के सेल्फी कैमरा को देखें तो इसके भी डूअल कैमरा सेटअप में आने की उम्मीद है।

दो वैरिएंट हो सकते हैं पेश

दो वैरिएंट हो सकते हैं पेश

लीक जानकारी के मुताबिक यह श्याओमी डिवाइस दो मॉडल्स में रिलीज़ हो सकता है। जिसमें से एक रेगुलर (सामान्य) डिस्प्ले के साथ आएगा वहीं दूसरा वैरिएंट फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आएगा जो JDI की होगी।

कीमत भी आई सामने

कीमत भी आई सामने

श्याओमी एक्स1 के स्पेक्स की जानकारी के अलावा इस फोन की कीमत भी सामने आई है। जिसके अनुसार फोन 4जीबी रैम और 64/128 जीबी स्टोरेज के इस फोन का बेस वैरिएंट 1999 युआन (लगभग 19,000 रुपए) या 2299 युआन (लगभग 22,000 रुपए) की कीमत का होगा।
वहीं इसका हाई एंड वैरिएंट 2499 युआन (लगभग 24,000 रुपए) या 2799 युआन (करीब 26,500 रुपए) कीमत का होगा।

जुलाई में हो सकता है लॉन्च

जुलाई में हो सकता है लॉन्च

श्याओमी के नए स्मार्टफोन एक्स1 के बारे यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन जुलाई में लॉन्च हो सकता है। हालांकि अभी इसकी कोई भी जानकारी आधिकारिक नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi X1 images leak: Specs and price are out! Read more detail of the phone, all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X