Xiaomi के 2 ब्लूटूथ स्पीकर ने कमाल के फीचर्स के साथ मार्केट में ली एंट्री
चीनी ब्रांड के Xiaomi ने इंटरनेशनल मार्केट में दो Bluetooth Speaker की पेशकश की है, जिनके नाम Xiaomi Sound Pocket और Xiaomi Sound Outdoor है। बता दें कि दोनों ही स्पीकर कंपनी की ग्लोबल साइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं, जहां इन दोनों स्पीकर के फीचर्स और स्पेक्स के बारे में फुल डिटेल्स दी गई है। चलिए जानते हैं इन दोनों की पूरी डिटेल्स के बारे में।
Xiaomi Sound Outdoor को तीन कलर Black, Blue और Red कलर्स में खरीदा जा सकेगा। वहीं इस स्पीकर का कॉम्पैक्ट साइज लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। इतना ही नहीं यह स्पीकर 30 वॉट का आउटपुट जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका साउंडबार ले जाने में आसाना और काफी मजबूत है और इस स्पीकर की खास बात यह है कि इसका डिजाइन ऐसा रखा गया है कि ज्यादातर बैग्स में फिट हो सकता है।

Xiaomi Sound Outdoor को IP67 रेटिंग मिली है। इसका मतलब यह है कि यह स्पीकर खुद को पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचा सकता है। इसके फीचर्स की बात की जाए तो यह 5.4 ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी है। इसमें टास्क को आसान बनाने के लिए बटन्स दिए गए हैं, जो कि यूजर्स को इसे यूज करने में सहायता करेंगे। वहीं इस स्पीकर में 2600 एमएच की बैटरी है, जो कि 50% वॉल्यूम में 12 घंटे तक चल सकती है।
अब बात करते हैं Xiaomi Sound Pocket की, तो यह Sound Outdoor से कॉम्पैक्ट है। इस स्पीकर को Black Color के साथ मार्केट में पेश किया गया है और पर्सनल यूज के हिसाब से बेहतर हो सकता है। वहीं यह स्पीकर IP67 रेटिंग के साथ 5 वॉट का आउटपुट जनरेट करता है। कंपनी ने इसे लेकर दावा किया है कि Sound Pocket 40% वॉल्यूम में इसकी बैटरी 10 घंटे तक चलने में सक्षम होगी और यह दोनों की स्पीकर वॉटरप्रूफ बताए जा रहे हैं।
हालांकि, Xiaomi की तरफ से Xiaomi Sound Pocket और Xiaomi Sound Outdoor की कीमतों के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। Xiaomi Sound Pocket और Xiaomi Sound Outdoor को जल्द ही यूरोप और नॉर्थ अमेरिकी के मार्केट में पेश करने की उम्मीद जताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








