मात्र 7,999 रुपये में आया 'क्यूब 5.0 स्मार्टफोन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो ने क्यूब 5.0 नाम से नया एंड्रायड स्मार्टफोन मार्केट में लांच किया है। 7,999 रुपए में क्यूब 5.0 को उतारा गया है जो ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ बाजार में मिलेगा।
पढ़ें: एलजी ने उतारा नया स्मार्टफोन जी4, जानिए इसकी खूबियों के बारे में
पिछले महिने जोलो ने भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिाए जोलो वन का लिवरपूल एफसी का स्पेशल एडीशन 6,299 में लांच किया था जिसे एक्सक्लूसिवली स्नैपडील में पेश किया गया था।

जोलो क्यूब 5.0 में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 720X1280 पिक्सल सपोर्ट करती है। स्क्रीन में 294 पिक्सल पर इंच का सपोर्ट दिया गया है। इसमें लगा मीडियाटेक एमटी 6582एम एसओसी 1 जीबी रैम के साथ 1.3 गिग की स्पीड देता है। फोन का मेन कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का, 8 जीबी इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं।
पढ़ें: माइक्रोमैक्स ने उतारा सबसे पतला 4जी स्मार्टफोन, कीमत 17,999 रुपये

कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो फोन में 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रोयूएसबी 2.0, ए जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। फोन की लगी 2100 एमएएच की बैटरी 3जी प्रयोग करने के दौरान 600 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है 2जी में 466 स्टैंडबॉय टाइम देती है जबकि 2जी में 24 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम और 3जी में 11 घंटे का टाक टाइम देती है।


Click it and Unblock the Notifications








