Home
Mobile

Xolo era 1x प्रो भारत में लॉन्च, कीमत 5,888 रुपए

By Agrahi

साल 2016 में Xolo era 1x लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इस फोन के सक्सेसर के साथ आई है। कंपनी ने नया Xolo era 1x प्रो लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने 5,888 रुपए में भारत में पेश किया है। यह फोन स्नैपडील एक्सक्लूसिव है और दो कलर वैरिएंट में उपलब्ध है।

Xolo era 1x प्रो भारत में लॉन्च, कीमत 5,888 रुपए

Xolo ने अपने इस स्मार्टफोन Xolo era 1x प्रो के साथ 365 दिनों का स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफ़र भी पेश किया है। यह ऑफर उन्हें दिया जाएगा जो इस स्मार्टफोन को 31 जुलाई 2017 से पहले खरीदते हैं। यह यूज़र्स 365 दिनों में फोन की स्क्रीन रिप्लेसमेंट मुफ्त में करवा सकते हैं।

एचडी अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले

एचडी अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले

Xolo era 1x प्रो स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी अल्ट्रा ब्राइट 720पी डिस्प्ले के साथ आता है, जो कि 30% अधिक ब्राइट है। इसे बेस्ट व्यू एक्सपीरियंस के लिए डिज़ाइन किया गया है। फोन में 1.5GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है।

रैम और स्टोरेज

रैम और स्टोरेज

इस फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज है। इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 4000 तक इमेज, 350 विडियो और 2000 तक ऑडियो फाइल स्टोर की जा सकती है।

सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन

सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन

कंपनी की मानें तो यह सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 5एमपी का है। जो कि फ्रंट में डूअल एलईडी फ़्लैश के साथ आता है। इस फोन का रियर कैमरा 8एमपी का है, जिसमें एलईडी फ़्लैश है। इसके रियर कैमरा के सतह बर्स्ट मोड, ब्यूटी मोड, टाइम लैप्स वीडियो, लाइव फोटो, ऑडियो नोट और स्लो मोशन वीडियो जैसे फीचर आते हैं।

4जी VoLTE सपोर्ट

4जी VoLTE सपोर्ट

जोलो का यह फोन एंड्रायड मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट भी दिया है। यानी कि जियो यूज़र्स इस फोन में जियो के सस्ते टैरिफ का लाभ ले सकते हैं।

बैटरी पॉवर

बैटरी पॉवर

फोन की बैटरी पर ध्यान दें तो यह 2500mAh कि li-po बैटरी है। इस फोन को कंपनी ने दो कलर वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें ब्लैक और गोल्ड कलर शामिल हैं। यह फोन स्नैपडील पर मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xolo Era 1X Pro launched in India at rs 5888 is exclusive to snapdeal. Read more about the phone in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X