Home
Mobile

Year Ender 2023: इस साल ये दमदार फ्लैगशिप फोन्स हुए लॉन्च, शानदार फीचर्स से हैं लैस, यहां देखें लिस्ट

Year Ender 2023: साल 2023 को खत्म होने में अभी कुछ ही दिन और बचे हैं। लेकिन स्मार्टफोन लवर्स के ये साल काफी दिलचस्प रहा है। 2023 में कई बड़ी कंपनियों ने अपने-अपने फ्लैगशिप फोन्स को लॉन्च किया है। आज हम इस आर्टिकल में आपको इस साल लॉन्च हुए कुछ धांसू फ्लैगशिप फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें शानदार फीचर्स के साथ लाया गया है।

 Year Ender 2023: इस साल ये दमदार फ्लैगशिप फोन्स हुए लॉन्च, देखे लिस्ट

सबसे पहले बात करेंगे Apple के iPhone 15 सीरीज के तहत लाए गए iPhone 15 Pro Max की, जिसे कंपनी ने 2023 में ही लॉन्च किया है। इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। इसमें कंपनी ने A17 चिपसेट के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया है। इसके साथ ही इसमें आपको एक्शन बटन और USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिल रहा है।

इसके बाद बात करते हैं, Oneplus Open की, वनप्लस ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन को लॉन्च किया है। जिसमें ग्राहकों को 7.82 इंच की मेन डिस्प्ले मिल रही है। इसके साथ ही इस फोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया है। वनप्लस के इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 48 मेन कैमरा 64 और 48MP के दो अन्य कैमरे मिलेंगे। यह फोन 4805mAh की बैटरी से लैस है।

iQoo 12 5G जिसे भारत में 12 दिसंबर को ही लॉन्च किया गया है। यह भारत में क्वालकॉम की लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाने वाला पहला स्मार्टफोन है। जिसकी शुरूआती कीमत 52,999 रुपये है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50+50+64MP के ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है।

Google Pixel 8 pro को भी इस साल लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत 1,06,999 रुपये है। Google Pixel 8 pro को भी इस साल लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत 1,06,999 रुपये है। Pixel 8 Pro में 6.7-इंच Super Actua डिस्प्ले दी गई है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें यूजर को 2400 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। यह स्मार्टफोन गूगल के इनहॉउस Tensor G3 चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50+48+48MP कैमरे दिए गए हैं।

Xiaomi 13 Pro 5G को Leica का कैमरा सेटअप के साथ कंपनी ने लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 74,999 रुपये है। इसमें स्नैपड्रैगन 8th जेन 2 चिपसेट के साथ आपको 4820mAh की बैटरी दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Year Ender 2023: There are only a few days left for 2023 to end. This year, phones ranging from iPhone to OnePlus have been launched in the smartphone market. We are telling you about some great flagship phones launched this year....
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X