Year Ender 2024: जानें कौन-कौन से स्मार्टफोन्स है MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट से लैस?
मीडियाटेक ने इसी साल अक्टूबर में एक नया चिपसेट MediaTek Dimensity 9400 लॉन्च किया था। इस चिपसेट को मोबाइल फोन में लगाया जाता है और यह अब तक बनाए गए सबसे फास्ट फोन प्रोसेसर में से एक है। यह नया चिपसेट स्मार्टफोन को तेज गति से कार्य करने में मदद करता है।
पावरफुल चिपसेट AI के साथ आपके फोन की परफॉर्मेंस, गेमिंग और फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में काम आता है। आज हम आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ आते हैं। यहां कुछ स्मार्टफोन्स की लिस्ट दी गई है, जो कि MediaTek Dimensity 9400 को सपोर्ट करते हैं।

MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के साथ आने वाले स्मार्टफोन्स
Vivo X200 Series
हाल ही में Vivo X200 Series को भारतीय मार्केट में पेश किया गया है, जिसके तहत दो मॉडल Vivo X200 और X200 Pro लॉन्च हुए है। बता दें कि ये दोनों ही मॉडल में नया MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 3nm प्रोसेसर पर बनाया गया है।
Oppo Find X8 Series
Oppo Find X8 Series को इसी साल यानी नवंबर 2024 में पेश किया गया है। इस सीरीज में भी दो स्मार्टफोन्स Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro लॉन्च हुए है। Find X8 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ भारतीय मार्केट में उपलब्ध है। ये स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन 12GB+256GB और 16GB+512GB में मिल सकेगा।
बात करें Oppo Find X8 Pro स्मार्टफोन की तो ये फोन भी MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ भारतीय मार्केट में उपलब्ध है। इस फोन में 16GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
Redmi k80 Ultra Series
इस सीरीज को इसी साल नवंबर में चीन में पेश किया गया है। ये फोन भारत में कब दस्तक देगा इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस सीरीज में भी पावरफुल प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9400 का सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








