Home
Mobile

Year Ender 2024: 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी वाले फोन्स, कीमत 10K से भी कम

अगर आप 10,000 रुपये के बजट में दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो ये ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन्स ना सिर्फ किफायती हैं, बल्कि 50MP कैमरा और 5,000mAh तक की बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी ऑफर्स करते हैं।

चाहे फोटोग्राफी हो या लंबा बैटरी बैकअप, ये स्मार्टफोन्स आपकी हर जरूरत को पूरा करेंगे। यहां आपके लिए 2024 में लॉन्च हुए ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो कि 10,000 रुपये के बजट में आपको 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी लाइफ प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं।

10,000 रुपये के बजट में 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी वाले फोन्स

10,000 रुपये के बजट में 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी वाले फोन्स

Moto G35 5G

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर शामिल है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। G35 5G को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh तक की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Moto G35 5G की भारत में कीमत 9,999 रुपये है।

Redmi A4 5G

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर प्रायमरी कैमरा और सेकंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। रेडमी का ये नया बजट फ्रेंडली फोन 5160mAh की बैटरी के साथ आया है, जो कि 18 वॉट यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Redmi A4 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,499 रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 9,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Vivo Y18t

फोन में फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 0.08MP का सेकंडरी कैमरा जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 62.53 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम और 6.8 घंटे तक पबजी प्लेबैक टाइम देगी। इस फोन की कीमत मात्र 9,499 रुपये है।

Tecno Pop 9 5G

इसमें यूजर्स को LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप और रिंग LED लाइट मिलती है, जिसमें 48MP का IMX 582 AI टेक्नोलॉजी वाला प्राइमरी लेंस लगाया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है, जो कि 15 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Tecno Pop 9 5G फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB रैम + 64GB और 4GB रैम + 128GB में आया है, जिनकी कीमतें क्रमश: 9,499 रुपये और 9,999 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we have brought you a list of such smartphones launched in 2024, which will provide you 50MP camera and 5,000mAh battery life in a budget of Rs 10,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X