Year Ender 2024: साल 2024 के 5 सबसे शानदार प्रीमियम स्मार्टफोन्स, यहां देखें कीमत और फीचर्स
Year Ender 2024: साल 2024 में ना जाने कितने फोन लॉन्च हुए हैं, जिनमें कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के नाम शामिल हैं। बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक के अलग-अलग प्रकार के फोन ने इस साल मार्केट में एंट्री ली है। ऐसे में अगर हम इस साल को स्मार्टफोन लॉन्च का नाम दे, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा।
लेकिन आज के अपने आर्टिकल में हम आपके लिए इस साल लॉन्च होने वाले टॉप 5 प्रीमियम स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए तो फिर बिना देर किए जान लेते हैं।

साल 2024 में लॉन्च होने वाले टॉप-5 प्रीमियम स्मार्टफोन
Samsung Galaxy S24 Ultra
Galaxy S24 Ultra में 6.80 इंच की डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। बात करें फोन के कैमरा की तो इसमें 200MP + 12MP + 50MP + 10MP बैक कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए ये 12MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मौजूद है। इस फोन की कीमत 1,29,999 रुपये है।
Google Pixel 9 Pro XL
ये गूगल पिक्सल 9 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल में से एक है। इसमें 6.80 इंच का डिस्प्ले मिलता है और यह फोन Google Tensor G4 चिप के साथ आता है। फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप 50MP + 48MP + 48MP के साथ उपलब्ध है। फ्रंट में 42MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5060mAh से लैस है। Pixel 9 Pro XL फोन की कीमत 1,24,999 रुपये है।
iPhone 16 Pro Max
iPhone 16 Pro Max नई आईफोन सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसमें 6.90 इंच की डिस्प्ले और Apple A18 Pro चिपसेट दिया गया है। इसके बैक में तीन कैमरा 48MP + 12MP + 48MP मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस प्रीमियम फोन के 256GB वेरिएंट मॉडल की कीमत 1,44,900 रुपये है।
Vivo X200 Pro
ये हाल ही में लॉन्च किया गया फोन है, जिसमें 6.78 इंच की डिस्प्ले मौजूद है। इसमें लेटेस्ट प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर उपलब्ध है। इसके बैक में 50MP के तीन कैमरा दिए गए हैं। सेल्फी के लिए X200 Pro मॉडल 32MP कैमरा के साथ आता है। फोन की बैटरी 6,000mAh से लैस है। इसकी कीमत 94,999 रुपये है।
iQOO 13 5G
इसमें 3186x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.82 इंच की पंच होल स्क्रीन दी गई है। फोन में क्वालकॉम का सबसे पॉवरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite उपलब्ध है। फोन के बैक पैनल पर 50MP + 50MP + 50MP के तीन कैमरा मौजूद हैं।
सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी जोड़ी गई है। फोन 12GB+256GB और 16GB+512GB में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमश: 54,999 रुपये और 59,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








