Best Budget Smartphones: 2023 में लॉन्च हुए ये सस्ते स्मार्टफोन हैं आपके लिए बेस्ट, देखें लिस्ट
Best Budget Smartphones 2023: साल 2023 खत्म होने में अब बस कुछ दिन रह गए हैं। ये साल स्मार्टफोन्स लवर्स के लिए बड़ा खास रहा है। प्रीमियम फोन्स से लेकर बजट रेंज तक के फोन्स को सभी कंपनियों ने लॉन्च किया है। आज हम आपको इस आर्टिकल में 2023 में लॉन्च हुए कुछ बजट स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप खरीद सकते हैं। इनमें Samsung Infinix, Lava, Motorola से लेकर Oneplus तक के फोन्स शामिल हैं। तो आइए आपको इसकी कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus Nord CE 3 Lite
बजट स्मार्टफोन 2023 की लिस्ट में वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट भी शामिल है। जो कम दाम में आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में यूजर को कनेक्टिविटी, आकर्षित डिजाइन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल रहा है। यह फोन OxygenOS पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108मेगापिक्सल + 2मेगापिक्सल + 2मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, कंपनी अपने ग्राहकों को बॉक्स में एडेप्टर भी दे रही है।

Samsung Galaxy M34
इसके बाद आपके लिए सैमसंग गैलेक्सी एम34 भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जिसमें कंपनी फास्ट हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले दे रही है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने तीन साल के लिए OS अपडेट देने का वादा भी किया है। फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में 50मेगापिक्सल + 8मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है।
Lava Agni 2
बजट रेंज में लावा अग्नि 2 को भी आप खरीद सकते हैं। लावा के इस फोन में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 Hz रिफ्रेश के साथ आता है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7050 से लैस किया है। फोन को एंड्रॉयड 13.0 के साथ पेश किया गया है। कंपनी तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और दो साल के एंड्रॉयड अपडेट भी देने वाली है।
Moto G84
मोटो G84 में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.55-इंच pOLED डिस्प्ले मिलेगा। मोटो जी84 एक वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है। इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोससर दिया है। फोटोग्राफी के लिए Moto G84 5G में ड्यूल रियर कैमरा मिल रहा है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल और दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसे पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी इसमें शामिल की गई है। फोन में IP54 की रेटिंग मिले हैं, जो फोन को डस्ट और पानी से बचाता है।
Infinix GT 10 Pro
इनफिनिक्स जीटी 10 प्रो में 1080 पिक्सल फ्लैट OLED स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 108MP का प्राइमरी कैमरा , 2MP के दो अन्य कैमरे से लैस हैं। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिल रहा है। Infinix GT 10 Pro में 5000mAh की बैटरी 45 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








