Year Ender: 2023 में लॉन्च हुए Best Camera Smartphone, यहां देखें लिस्ट, जानें सभी की कीमत व फीचर
Year Ender 2023: 2023 खत्म होने में अब कुछ दिन ही रह गए हैं। हालांकि ये साल स्मार्टफोन लवर्स के लिए बहुत खास रहा है। इस साल यानि कि , 2023 में कई बड़े ब्रांड्स ने अपने एक से बढ़कर एक फोन्स लॉन्च किए हैं। जिसमें सैमसंग, एप्पल का आईफोन और वनप्लस जैसी कंपनिया शामिल हैं। ये फोन्स दमदार फीचर्स के साथ तगड़े कैमरे से भी लैस हैं। जिससे यूजर्स शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। तो चलिए 2023 में धांसू कैमरे के साथ लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप फोन के बारे में आपको डिटेल्स बताते हैं।

iPhone 15 Pro Max
सबसे पहले बात करते हैं, एप्पल के आईफोन 15 प्रो मैक्स की जिसे इस साल लॉन्च किया गया है। इस फोन में आपको A17 चिप, 48MP का प्राइमरी कैमरा, एक्शन बटन और USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। इसकी कीमत देश में 2 लाख रुपये तक तय की गई है।

Galaxy S23 Ultra
इसके बाद बात करेंगे सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा की जिसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं, इसका प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल के ISOCELL HP2 सेंसर के साथ आ रहा है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है और अन्य दो लेंस 10-10 मेगापिक्सल के शामिल हैं। जिनमें से एक टेलीफोटो लेंस है। इसके कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और VDIS भी मिल रहा है। कैमरे के साथ 100एक्स स्पेस जूम भी मिल रहा है। एस्ट्रो हाइपरलैप्स मिलेगा। फ्रंट कैमरे से भी 60fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
Google Pixel 8 pro
गूगल ने 2023 में ही अपने पिक्सल 8 प्रो को भी पेश किया है। जिसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ 5050mAh की बैटरी, टेन्सर G3 चिप और 50+48+48MP के ट्रिपल कैमरे शामिल किए गए हैं। इसकी कीमत कंपनी ने 1,06,999 रुपये तय किया है।
Oneplus Open
वनप्लस ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन भी इसी साल लॉन्च किया है। इसमें 7.82 इंच की मेन डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और 4805mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48+64+48MP के ट्रिपल कैमरे मिलेंगे।
Xiaomi 13 Pro 5G
शाओमी ने 13 प्रो 5 को Leica कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। इसमें आपको 50MP के तीन कैमरे मिलेंगे। इसके साथ ही 32MP का फ्रंट इसमें दिया गया है। य फोन स्नैपड्रैगन 8th जेन 2 चिपसेट से लैस है। इसकी कीमत 74,999 रुपये है।
IQOO 12 5G
आईक्यू 12 5जी को हाल ही में देश में लॉन्च किया गया है। यह भारत का पहला फोन है, जिसे क्वालकॉम की लेटेस्ट चिपसेट के साथ लाया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50+50+64MP के तीन कैमरा दिए गए हैं। बता दें, पहली बार है जब किसी फ्लैगशिप फोन में 64MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसकी शुरूआती कीमत 52,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








