Home
Mobile

Cheapest 5G Mobile 2023: भारत में 10 हजार से भी कम दाम में लॉन्च हुए ये 5G स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

Top Cheap 5G Mobile Phones: अगर आप भी सस्ते में 5जी स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में भारत में 2023 में लॉन्च हुए कुछ ऐसे मोबाइल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 10 हजार से भी कम कीमत में आपको मिल जाएंगे। इसके साथ ही इसमें आपको कई धांसू फीचर्स भी मिलेंगे। इन सस्ते 5जी फोन की लिस्ट में इनफिनिक्स, आईटेल , पोको, रेडमी और लावा जैसी ब्रांड के भी फोन्स शामिल हैं।

Cheapest 5G Mobile 2023: भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन, देखे लिस्ट

Infinix Hot 30 5G

Infinix Hot 30 5G में आपको 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले मिल रही है। सबसे खास बात यहा है कि, यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला इस सेगमेंट का सिंगल फोन है। इसमें कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट दिया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी मिल रही है।

Lava Blaze 2 5G

लावा के इस फोन में ग्राहक को 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच डिस्प्ले दिया गया है। जो एचडी+ रेजॉलूशन के साथ आ रहा है। कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट दिया है। यह फोन बजट रेंज में आने के बाद भी आपको एक प्रीमियम फोन का एक्सपीरीयंस देगा। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे ग्राहक मात्र 9,999 रुपये की कीमत के साथ अपने घर ला सकता है।

Poco M6 Pro 5G

Poco M6 प्रो 5G में कस्टमर को 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। जिसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इसमे प्रोसेसर के तौर पर आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट मिल रहा है। कम कीमत में आने वाले स्मार्टफोन में मिलने वाला यह सबसे पावरफुल चिपसेट है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जो 5000mAh की बैटरी से लैस है। इस फोन की शुरूआती कीमत 9,999 रुपये है। भारत में उपलब्ध सबसे कम कीमत वाले 5जी फोन में से यह एक है।

itel P55 5G

आईटेल पी55 5जी में आपको 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। जो एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट दिया गया है जो 5जी सपोर्ट करता है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। आईटेल के इस 5जी फोन की भारत में कीमत 9,999 रुपये है।

Redmi 12 5G

रेडमी के इस हैंडसेट में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.79 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। इसमें कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 दिया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी ने 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी भी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके 4 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are telling you about the cheapest 5G smartphones available in the market, which can be bought for less than Rs 10000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X