Home
Mobile

ये बेस्ट कैमरा फोन खरीद कर आप बन सकते हैं बेस्ट फोटोग्राफर

ये बेस्ट कैमरा फोन खरीद कर आप बन सकते हैं बेस्ट फोटोग्राफर

अक्सर हम जब कहीं बाहर घूमने जाते हैं, तो यही लगता है कि काश हमारे पास एक बेहतरीन कैमरे वाला स्मार्टफोन होता और मैें इस खूबसूरत मोमेंट को अपने साथ कैप्चर कर पाती। तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ बेस्ट कैमरा स्मार्टफोम लेकर आए हैं।

अब बात अगर करें बेस्ट कैमरे की तो iPhone और Google के फोन ही हमारे दिमाग में आते हैं, लेकिन ये हमारे बजट के बाहर होते हैं। हालांकि आज हम आपको कुछ फोन के बारे में बताएंगे जो 50,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं। तो चलिए जानते हैं।

Nothing Phone (1) स्मार्टफोन

Nothing Phone (1) स्मार्टफोन 27,499 रुपये में आता है, और हो सकता है जब आप इसे खरीद रहे हो तो उस समय इस पर डिस्काउंट मिल रहा हो, जिससे यह औऱ भी कम कीमत पर मिल सकता है। इस फोन में 50MP + 50MP के डुअल रियर कैमरे दिए गए हैं। लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल होने के साथ, फोन 1 में दिन और रात में फोटो का सेम टोन मिलता है जो आपको आईफोन 13 और आईफोन 14 से मिलता है। कीमत के हिसाब से इसका वीडियो रिकॉर्डिंग परफॉर्मेंस भी अच्छा है।

ये बेस्ट कैमरा फोन खरीद कर आप बन सकते हैं बेस्ट फोटोग्राफर

Google Pixel 6a स्मार्टफोन

Pixel 6a मौजूदा समय में 29,999 रुपये में मिल रहा है और आप इस पर डिस्काउंट लगा कर इसे और भी कम किमत पर खरीद सकते हैं। यह आपके लिए बेस्ट कैमरा फोन है। 12MP कैमरा सेंसर के साथ यह शानदार कलर ऑप्शन के साथ आता है। Pixel 6a बेस्ट क्वालिटी का वीडियो रिकॉर्डिंग करता है।

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन 34,999 रुपये में आता है। गैलेक्सी S21 FE स्टिल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए एक शानदार ऑप्शन है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन

गैलेक्सी S20 FE स्मार्टफोन आपको 30000 रुपये में आता है। यह फोन गैलेक्सी S21 FE की तरह ही है। गैलेक्सी S20 FE में समान कैमरा सेटअप है और नीचे की तरफ स्नैपड्रैगन 865 चिप दिया गया है, जिसके चलते यह फास्ट इमेज प्रोसेसिंग के साथ एक शानदार कैमरा फोन बनाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Often when we go out for a walk, it seems that I wish I had a smartphone with a great camera and I could capture this beautiful moment with me. So now you don't have to worry. We have brought some of the best camera smartphones for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X