Home
Mobile

iPhone 16 Series खरीदने के लिए नहीं करना होगा ज्यादा पैसा खर्च!

Apple ने 9 सितंबर 2024 को अपने Apple Glowtime Event 2024 में iPhone 16 Series को पेश किया है, जिसमें कंपनी ने 4 धांसू स्मार्टफोन iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को एंट्री दी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी ने iPhone 16 Series को पिछले साल मार्केट में iPhone मॉडल्स के मुकाबले कम कीमत पर लॉन्च किया है। जी हां, आपको शायद इस बात पर भरोसा ना हो, लेकिन यही सच है कि iPhone 16 Series पिछले मॉडल्स यानी iPhone 14 और iPhone 15 के मुकाबले कम कीमत पर पेश किया है। आइए तो फिर हम कीमत में अंतर को समझ लेते हैं, जिससे आप खुद हमारी बात पर भरोसा कर सकें।

iPhone 16 Series खरीदने के लिए नहीं खर्च होंगे एक्स्ट्रा पैसे

iPhone 16 Series कम कीमत पर लॉन्च

अब आपको iPhone 16 Series को खरीदने के लिए दुबई या फिर किसी अन्य देश में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आप भारत में ही इस सीरीज को कम दाम में खरीद सकते हैं। Apple ने iPhone 14 और iPhone 15 के मुकाबले iPhone 16 को कम कीमत पर पेश किया है। बता दें कि इस साल iPhone 16 की मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही हो रही है। ऐसे में इन प्रोडक्ट्स पर कस्टम चार्ज नहीं लगेगा।

iPhone 16 की कीमत

  • 128Gb: 79,000 रुपये
  • 256Gb: 89,000 रुपये
  • 512Gb: 109,900 रुपये

iPhone 16 Plus की कीमत

  • 128Gb: 89,000 रुपये
  • 256Gb: 99,000 रुपये
  • 512Gb: 1,19,900 रुपये

पिछले साल iPhone 15 के 128GB मॉडल को भारत में 79,900 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था और iPhone 15 Plus को 89,900 रुपये के साथ लाया गया था। बात करें iPhone 14 मॉडल्स की तो इसके 128Gb मॉडल को 79,900 रुपये में और iPhone 14 Plus को 89,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो कंपनी ने iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है।

iPhone 16 Pro की कीमत

  • 128Gb: 1,19,900 रुपये
  • 256Gb: 1,29,900 रुपये
  • 512Gb: 1,49,900 रुपये
  • 1TB: 1,69,900 रुपये

iPhone 16 Pro Max की कीमत

  • 256Gb: 1,44,900 रुपये
  • 512Gb: 1,64,900 रुपये
  • 1TB: 1,84,900 रुपये

अगर हम बात करें Pro मॉडल्स की तो पिछले साल के प्रो मॉडल्स की तुलना में iPhone 16 Pro मॉडल्स को सीधे 14,000 रुपये की कम कीमत पर पेश किया गया है।। यानी की आपको iPhone 16 सीरीज के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करने की आवश्यकता तो बिल्कुल भी नहीं है। वहीं ये सभी मॉडल्स की आप 13 सितंबर से प्री बुकिंग कर सकते हैं और 20 सितंबर से आपके लिए ये सभी मॉडस्ल खरीद के लिए उपलब्ध हो सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has launched the iPhone 16 Series at a lower price than the iPhone models launched in the market last year. Yes, you may not believe it, but it is true that the iPhone 16 Series has been introduced at a lower price than the previous models i.e. iPhone 14 and iPhone 15.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X