Keypad फोन से मिलने वाले इन लाभों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, यहां जानें
आजकल लोग Keypad फोन की जगह स्मार्टफोन ने ले ली है। वर्तमान में लोग कीपैड फोन का इस्तेमाल कम करते हैं, क्योंकि इसमें स्मार्टफोन की तुलना में कम सुविधाएं मौजूद होती है। इनका इस्तेमाल ज्यादातर कॉल करने, मैसेज करने और कुछ साधारण से ऐप जैसे कि कैलेंडर और कैलकुलेटर चलाने में किया जाता है।
लेकिन शायद आप कीपैड फोन से होने वाले फायदों से अनजान होंगे। स्मार्टफोन के मुकाबले इन फोन की कीमत भी कम होती है और इनसे कई सारे फायदे भी होते हैं। चलिए कीपैड फोन से होने वाले लाभ के बारे में जान लेते हैं।

कीपैड फोन के लाभ
दाम में कम: स्मार्टफोन की तुलना में ये फीचर फोन काफी सस्ते होते हैं। ऐसे में ये उन लोगों के लिए किफायती साबित हो सकते हैं, जिनका बजट कम है।
बैटरी क्वालिटी: इन कीपैड फोन की स्मार्टफोन की तुलना में बैटरी लाइफ लंबी होती है, जिससे ये एक चार्ज के बाद भी काफी लंबे समय तक चल सकते हैं।
ड्यूरेबिलिटी: कीपैड फोन लंबे चलने वाले होते हैं और स्मार्टफोन से अधिक टिकाऊ होते हैं। इन फोन का हमें ज्यादा ध्यान रखने की भी आवश्यकता नहीं होती है।
कम डिस्ट्रक्शन: Keypad फोन में स्मार्टफोन के मुकाबले ढेरों ऐप्स नहीं होते हैं, जिसकी वजह से आपका ध्यान इधर-उधर नहीं भटकता है।
कीपैड फोन का कब, कैसा और कहां कर सकते हैं यूज
यात्रा: अगर आप ट्रैवल करने के शौकीन हैं, तो आपको कीपैड फोन जरूर खरीदना चाहिए। क्योंकि इनकी बैटरी लाइफ लंबी होती है, तो आप इसे बैकअप के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
सीनियर सिटीजन: सीनियर सिटीजन यानी की बुजुर्गों के लिए ये फोन काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है।
बच्चों के लिए यूजफुल: बच्चों के लिए फीचर फोन काफी अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं, क्योंकि इनमें कई सारे ऐप्स नहीं होते हैं और डिस्ट्रक्शन भी कम होता है।


Click it and Unblock the Notifications








