Home
Mobile

कैसे बनाएं अपने साधारण फोन को स्‍मार्टफोन

By Super
कैसे बनाएं अपने साधारण फोन को स्‍मार्टफोन
एक तरफ जहां स्‍मार्टफोन की ब्रिकी बढ़ी है वहीं अभी भी इनकी कीमत आम लोगों की पहुंच से बाहर बनी हुई है। आकड़ो पर ध्‍यान दें तो अंतरराष्ट्रीय डाटा रिसर्च एजेंसी आईडीसी के मुताबिक विश्‍वभर में स्‍मार्टफोन यूजर की तादाद में 55 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी देखी गई है। अगर आपके पास अपने साधारण फोन को स्‍मार्टफोन की तरह प्रयोग कर सकते हैं इसके लिए नेट पर कई ऐसी फ्री एप्लीकेशंस मौजूद हैं जिन्‍हें आप अपने जावा यानी साधारण फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।

फेसबुक - सोशल नेटवर्किंग साइट्स से तो आजकल हर कोई वाकिफ है, यहां तक इनकी फोन निर्माता कंपनिया तो खास तौर से फेसबुक इंट्रीगेटेड फोन निकालने में लगी हुई हैं जिसमें से वोडाफोन और एचटीसी कुछ प्रमुख कंपनिया हैं। अगर आप अपने साधारण जावा फोन में फेसबुक का इस्‍तेमाल करना चाहते हैं तो फेसबुक की साइट www.facebook.com/mobile में जाकर इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करना बेहद आसान हैं साथ में इसका साइज एक मैसेज के साइज से भी कम है। एप्‍लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद आप अपने जावा फोन में न्यूजफीड, मैसेजेज और फोटो और वीडियो अपलोडिंग जैसे अन्‍य कई फीचरों का प्रयोग कर सकते हैं।

टिनीट्विटर- स्‍मार्टफोन में प्रयोग किया जाने वाला यह सबसे पसंदीदा एप्‍लीकेशन है जिसे आप अपने साधारण जावा फोन में प्रयोग कर सकते हैं। टिनीट्विटर के द्वारा आप फॉन्ट साइज को घटाने बढ़ाने के साथ ही ट्विट्स को डिलिट भी कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर अपनी प्रोफाइल, लिंक्स और इमेजेज भी एडिट और डीलीट कर सकते हैं। अगर आप इसे अपने फोन में डाउनलोड करना चाहते है तो http://twitter.com/#!/download पर किल्‍क करें ।

निम्‍बज- यह एक ऐसी एप्‍लीकेशन के जिसके द्वार आप जीटॉक, एमएसएन, याहू, एआईएम, फेसबुक और अन्‍य नेटव‌र्क्स में लॉग इन करके मैसेज और चैटिंग कर सकते है वह भी बिल्‍कुल फ्री। अगर अपने दोस्‍तो को निम्‍बज के द्वारा कॉल करना चाहते हैं तो निम्‍बज के क्रेडिट को खरीद कर कॉल भी कर सकते हैं। निम्‍बज को फ्री में डाउनलोड करने के लिए http://www.nimbuzz.com/en साइट पर विजिट करें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X