iphone में अंदर गए पानी को आप भी निकाल सकेंगे बाहर, इस ट्रिक का करें इस्तेमाल
अगर आपके पास iphone है, तो आप इसका इस्तेमाल वीडियोज बनाने और फोटोज लेने में अधिक करते होंगे। वीडियोज बनाने और फोटोज लेने के लिए आप इसे अपने साथ हर जगह लेकर भी जाते होंगे। कई बार आप अपने iphone से पानी के अंदर जाकर भी सूट करते होंगे। अगर आप अपने iphone को लेकर अंडर वॉटर जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती हैं। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।
दरअसल, जब आप अपने iphone से अंडर वॉटर वीडियो सूट करते हैं या फोटोज क्लिक करते हैं, तो फोन को तो कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन इसके स्पीकर पर बहुत प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से फोन में आवाज कम आने या नहीं आने की समस्या आने लगती है और आपका महंगा फोन भी आपको खटकने लगता है। इस तरह की समस्या का भी हमने सॉल्यूशन खोज निकाला है। अब आप भी अपने iphone में गए पानी को बाहर निकाल सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले iphone में आपको Safari ऐप पर जाना होगा और सर्चबार में वॉटर इजेक्ट टाइप करना होगा। यहां पर सिंपल वॉटर इजेक्ट फीचर लिख कर सर्च करने के बाद आपको गेट शॉर्टकट का फीचर शो होगा। इस फीचर पर क्लिक करने के बाद वॉटर इजेक्ट का ऑप्शन आपको शॉर्टकट ऐप पर शो हो जाएगा, जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपको 3 ऑप्शन नजर आएंगे। जिसमें से आपको स्टार्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके iphone में वाइब्रेशन होगी और अगर आपके iphone में पानी होगा तो वो स्पीकर के रास्ते बाहर निकल जाएगा।
Safari ऐप के अलावा आप एक और प्रोसेस के माध्यम से अपने iphone का पानी बाहर निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में SiRi एक्टिव करना होगा। जब आपके iphone में SiRi एक्टिव हो जाएगा, तो आप उसे कमांड दे सकेंगे। आप हे सीरी बोलकर वॉटर इजेक्ट ओपन करने के लिए बोल सकते हैं और अपने iphone में एंटर हुए पानी को बाहर निकाल सकते हैं। यह दोनों ट्रिक आपके काम आ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications