Home
Mobile

आज लॉन्च होगा माइक्रोमैक्स का यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन

यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा।

By Neha

माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स ब्रांड आज यानी गुरुवार को नया यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। ये फोन पॉपुलर हैंडसेट यू येरेका का अपडेटेड वर्जन है। इस फोन को ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि कंपनी इस स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई टीजर भी जारी कर चुकी है। मंगलवार को इस फोन के टीजर से ये बात साफ हो चुकी है कि कंपनी इस फोन को एक्सक्लुसिवली फ्लिपकार्ट पर ही लॉन्च करेगी। यू टेलीवेंचर्स ने 2016 में यूनिकॉर्न हैंडसेट के लिए फ्लिपकार्ट से पार्टनरशिप की थी।

पढ़ें- उबर ने अपने अधिकारी को नौकरी से निकाला, गूगल से की थी चोरी

आज लॉन्च होगा माइक्रोमैक्स का यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन

आपको बता दें कि यू यूरेका स्मार्टफोन 2014 में लॉन्च हुए थे। अब कंपनी इसे कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च कर रही है। हालांकि इस बारे में कंपनी का कहना है कि ये पुराने यू यूरेका का कलर वैरिएंट नहीं है, ये फोन पूरी तरह से नया स्मार्टफोन है। यू यूरेका ब्लैक कलर वेरिएंट के लॉन्च से जुड़ा हैशटैग है #BlackAintForAll। इस नए फोन को यूरेका ब्लैक नाम दिया जाएगा।

पढ़ें- कभी गुम नहीं होगा स्मार्टफोन, अगर आपके पास है ये ऐप !

आज लॉन्च होगा माइक्रोमैक्स का यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन

कंपनी के इस हैशटैग मैसेज के साथ उम्मीद की जा रही है कि नए यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन में पूरी तरह से नए स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन होंगे। पिछले कुछ समय से माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स को बंद किए जाने खबरें आ रही है। ऐसे में इस फोन का लॉन्च होना भी कई सवाल खड़े करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोमैक्स को यू टेलीवेंचर्स से कोई नया बैनेफिट नहीं मिल रहा है, इसीलिए कंपनी इसे बंद करने का फैसला कर चुकी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Yu Yureka was launched back in December 2014. now the Micromax subsidiary Yu Televentures is launching Yu Yureka Black exclusively on flipkart.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X