जियो 'हैप्पी न्यू इयर' ऑफर के साथ लॉन्च हुआ ज़ेन सिनेमैक्स क्लिक, कीमत 6,190 रुपए
जेन मोबाइल्स ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन 6,190 रुपए की कीमत का है।
भारतीय स्मार्टफोन मार्किट में जेन मोबाइल्स ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। यह सब कंपनी के बेहद सस्ते और किफायती 4जी स्मार्टफोन से हुआ है। बजट फोन की इस लिस्ट में एक नाम और जोड़ते हुए कंपनी ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन जेन सिनेमैक्स क्लिक 4जी लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 6,190 रुपए रखी है।
जेन मोबाइल्स के अनुसार जेन सिनेमैक्स क्लिक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध होगा। फोन के साथ रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू इयर ऑफर भी मिल रहा है। जेन मोबाइल इसके साथ प्रोटेक्शन किट और एक बार के लिए स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रही है। जो की पहले छह महीने तक के लिए होगा।
ऑपरेटिंग सिस्टम
जेन सिनेमैक्स क्लिक स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच की एचडी ऑनसेल डिस्प्ले है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
क्वाड कोर प्रोसेसर
स्मार्टफोन में 64 बिट 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, इसकी रैम 1जीबी की है। जेन मोबाइल का यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है।
ऑटोफोकस कैमरा
इस हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है, साथ ही इसमें फ़्लैश भी है। वहीं इसका फ्रंट कैमरा 5मेगापिक्सल का है।
इंटरनल मैमोरी
फोन की इंटरनल मैमोरी की बात करें तो इसमें 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जबकि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी 2,700mAh पॉवर
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ ही 4जी वाल्ट सपोर्ट भी दिया गया है। फोन की बैटरी 2,700mAh पॉवर की है, यह 30 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देती है।


Click it and Unblock the Notifications







