Home
Mobile

5,000 रुपए के अंदर में जेन अल्‍ट्राफोन और माइक्रोमैक्‍स निंजा 3 ए57 में से कौन है बेहतर ?

5,000 रुपए के अंदर में जेन अल्‍ट्राफोन और माइक्रोमैक्‍स निंजा 3 ए57 में से कौन है बेहतर ?

एंड्रायड स्‍मार्टफोन की रेंज में जेन ने हाल ही में अल्‍ट्राबुक यू1 नाम से 4,999 रुपए में नया फोन लांच किया है जिसकी सीधी टक्‍कर माइक्रोमैक्‍स निंजा 3 ए57 से है। वैसे हम आपको बता दें माइक्रोमैक्‍स निंजा 3 ए57 बाजार में 4,750 रुपए में उपलब्‍ध है इस हिसाब से दोनों स्‍मार्टफोन की कीमत में कोई खास अंतर नहीं है। चलिए दोनों स्‍मार्टफोन में दिए कुछ और फीचरों पर नजर डालते हैं और देखते हैं दोनों में कौन सा स्‍मार्टफोन लेना ज्‍यादा बेहतर होगा।

आकार और वेट: जेन के नए स्‍मार्टफोन का साइज 110 x 56 x 8 एमएम है जिसके मुकाबले माइक्रोमैक्‍स निंजा का साइज 116 x 62 x 11.5 एमएम  और वेट 94 ग्राम है।

डिस्‍प्‍ले: अल्‍ट्राफोन यू1 और निंजा 3 ए57 में एक ही साइज का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। दोनों में 3.5 इंच की कैपेसिटिव टच स्‍क्रीन दी गई है जो 480 x 320 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

पढ़ें: 2012 में लांच हुए 10 स्‍मार्टफोन जो सबसे बेहतर बैटरी बैकप देतें हैं?

प्रोसेसर: अल्‍ट्राफोन य1 में 1 गीगाहर्ट का सिंगलकोर प्रोसेसर इनबिल्‍ड है, निंजा  3 ए57 में 1 गीगाहर्ट का क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर दिया गया है जिससे इसमें आप मल्‍टीटास्‍किंग काम कर सकते हैं।

ओएस: दोनों हैंडसेटों में एंड्रायड को 2.3 जिंजरब्रेड ओएस दिया गया है।

स्‍टोरेज: मैमोरी पर नजर डालें तो दोनों स्‍मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट दिया गया है जिसकी मदद से यूजर 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकता है। अल्‍ट्राफोन यू 1 में 512 एमबी रैम दी गई है जो निंजा की 256 एमबी रैम से बेहतर है।

कैमरा: कैमरा फीचर पर नजर डालें तो निंजा 3 ए57 में 3 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है जो जेन के अल्‍ट्राफोन में भी है।

कनेक्‍टीविटी: हैंडसेट में ड्युल सिम के साथ 3जी सपोर्ट और वाईफाई और माइक्रो यूएसबी पोर्ट सपोर्ट दिया गया है।

बैटरी: अल्‍ट्राफोन यू 1 में 1,200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 5 घंटे का टॉक टाइम और 144 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है जबकि निंजा 3 में 1,400 एमएएच बैटरी दी गई है जो 8.5 घंटे का टॉक टाइम और 177 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है।

कीमत: जेन का नया अल्‍ट्राफोन मार्केट में 4,999 रुपए में उपलब्‍ध है जिसके मुकाबले माइक्रामैक्‍स निंजा की कीमत 4,750 रुपए है।

लो कॉस्‍ट की रेंज में दोनों हैंडसेट के फीचर एक दूसरे को टक्‍कर देते हैं। लेकिन जेन अल्‍ट्राफोन यू 1 में पहले से स्‍काइपी, फेसबुक, जी टॉक, मैपमॉय इंडिया के अलावा कई दूसरी प्री लोडेड एप्‍लीकेशन दी गई हैं। वहीं माइक्रोमैक्‍स निंजा में हुक अप, नेक्‍टजीटीवीख्‍ ग्रेविटी सेंसर और एमआई स्‍टोर एप्‍लीकेशन दी गई हैं एक तरह से दोनों में दिए गए फीचरों में भी कोई खास अंतर नहीं है इसलिए आप अपनी पंसद के ब्रांड के अनुसार दोनों में कोई भी स्‍मार्टफोन खरीद सकते हैं।Read in English

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X