ज़ेडटीई ब्लेड मैक्स 3 स्मार्टफोन लॉन्च, डूअल कैमरा और 4000mAh बैटरी
ज़ेडटीई का नया स्मार्टफोन ब्लेड मैक्स 3 लॉन्च हुआ है, इसमें फोन में हैं कई खास फीचर्स।
ज़ेडटीई स्मार्टफोन कंपनी ने नया स्मार्टफोन ब्लेड मैक्स 3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने यह फ़ोन अभी यूएस में पेश किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत $199 रखी गई है, जो कि करीब 12,800 रुपए है। बजट कैटेगरी का यह स्मार्टफोन कई खास फीचर्स के साथ आता है।

ब्लेड मैक्स 3 फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में डूअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया है। इस फोन की रैम 2 जीबी की है। फोन में 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

ज़ेडटीई का यह नया स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन का डूअल रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, इसमें 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है। बैटरी के मामले में भी फोन दमदार लगता है, इसमें 4000mAh पॉवर की बैटरी है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से भी फोन बेहतर साबित होता है, इसमें यूएसबी टाइप सी, वाईफाई, ब्लूटूथ और 4जी LTE सपोर्ट भी है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications