Home
Mobile

जेडटीई ने लांच किया दमदार क्रीसेंट बार फोन

By Super
जेडटीई ने लांच किया दमदार क्रीसेंट बार फोन


हाल ही में जेडटीई ने क्रीसेंट नाम का बांड नियू फोन लांच किया है जो एंड्राएड 2.3.5 वर्जन के ओएस पर रन करता है। यह स्‍लिम सा दिखने वाला बार फोन आकार में 58.5 x 117 x 10.6 एमएम और बैट्री के साथ उठाने में 120 ग्राम का है। इसमें 800 मेगाहर्ज का क्‍वाल्‍कम प्रोसेसर दिया हुआ है। और साथ ही ग्राफिक्‍स कंट्रोलर के लिए क्‍वाल्‍कम एड्रिनों लगाया गया है।

फोन में मल्‍टी टच स्‍क्रीन है जिसका रेजूलूशन 480 x 800 पिक्‍सल है इसके साथ इसकी गहराई 266.3 पिक्‍सल पर इंच है। इसमें इंटरनल मेमोरी 512 एमबी है, आप चाहें तो मेमोरी को अपनी सुविधा के अनुसार 32 जीबी तक बढा भी सकते हैं वो भी माइक्रो एसडी, टी फ्लैश और माइक्रो एसडीएससी कार्डों के दा्रा। कनेक्‍टिविटी के लिए इसमें ब्‍लूटूथ 2.1 और यूएसबी 2.0 दिया गया है।

फोन में दो कैमरे दिए हुए हैं, 4.9 और .3 पिक्‍सल का जिससे आप पिक्‍चर और वीडियों आराम से ले सकते हैं। इसमें आपको मल्‍टीमीडिया आप्‍शन मिलेगें जैसे रेडियो वो भी आरडीएस रेडियो रिसीवर के साथ। यह फोन जीपीएस, जीपीआरएस, ऐज 10 क्‍लास और एचएसडीपीए 7.2 को सपोर्ट करता है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X