Home
Mobile

जेडटीइ पेश करेगा अपना नया स्‍मार्टफोन स्‍केट

By Super
जेडटीइ पेश करेगा अपना नया स्‍मार्टफोन स्‍केट
जेडटीइ जल्‍द ही बाजार में पेश करने जा रहा है एैसा स्‍मार्टफोन जो सस्‍ता तो है ही साथ ही टेक्‍नालिजी के मामले में भी लाजवाब है। 120 ग्राम का स्‍केट साइज में 125.9 x 67.8 x 10.4 एमएम है। जो की मध्‍यम आकार का हैंडसेट है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसका क्‍ॅवालकम एमएसएम7227टी प्रोसेसर 800 मेगा हर्ज की स्‍पीड प्रोवाइड करता है। फोन में एंड्राएड वी2.3 वर्जन का जिंजर ब्रेड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। 4.3 इंच की मल्‍टी टच डिसप्‍ले स्‍क्रीन का रेजूलूशन 480 x 800 पिक्‍सल है। स्‍क्रीन में एसलोरोमीटर तथा प्रोक्‍समिटी सेंसर लगा है। फोन 2जी की 900/1800/1900 मेगा हर्ज और 3जी की एचएसडीपीए 900/2100 मेगा हर्ज की फ्रीक्‍वेंसी रेंज के नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है।

फोन का लाउडस्‍पीकर अच्‍छा है पर ऑडियो की क्‍वालिटी सामान्‍य है। फोन की मेमोरी अच्‍छी है, इसको माइक्रो एसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्‍पेंड भी कर सकते हैं। जेटीइ स्‍केट 3जी के अलावा जीपीआरएस और ऐज को भी सपोर्ट करता है। फोन का ब्‍लूटूथ वी2.1 ए2डीपी टेक्‍नालिजी का है। इसमें यूएसबी पोर्ट वी2.o की है।

5 मेगा पिक्‍सल का रियर कैमरे का रेजुलूशन 2592 x 1944 पिक्‍सल है। लेड फ्लैश के अलावा इसमें जियो टैगिंग और ऑटो फोकस के अच्‍छे फीचर दिए हुए हैं। फोन में दूसरा कैमरा नदारद है जो आपको निराश कर सकता है। इसका मीडिया प्‍लेयर वीडियो के एमपी4/एच.264/एच.263 तथा ऑडियो के एमपी3/डब्‍लूएवी/इएएसी+ जैसे फारमेट को सपोर्ट करता है। इसकी 1400 एमएएच की लीऑन ब्रैट्री आप को 5 घंटो की लंबी टॉक टाइम देगी। जेडटीइ का स्‍टेक आप को माकर्टि में 15,000 रु तक की कीमत पर आसानी से मिल जाएगा !

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X