जल्द लांच होगा जेडटीई ट्यूरिस

जिसका भार मात्र 126 ग्राम और साईज 63.2 x 112 x 11.8 एमएम है। फोन में अच्छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.3 आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो 800 मेगाहर्ट के क्वाल्कम एमएसएम 7227 टी प्रोसेसर पर रन करता है। फोन का प्रोसेसर ही नहीं बल्कि इसका डिस्पले भी काफी बढि़यां है। 2.6 इंच टीएफटी स्क्रीन साईज का रेज्यूलूशन 320 x 240 पिक्सल है जिसमें मल्टी टच का ऑप्शन दिया गया है।
फोन की टच और क्वर्टि कीपैड दोनों ही दिखने में लाजवाब लगते हैं। इसकी कीपैड इस तरह डिजाईन की गई है कि आपको टाईप करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। जेडटीई में मेमोरी बढ़ाने के लिए ऐक्सपेंशन स्लॉट भी दिया गया है जिसमें माईक्रो एसडी और ट्रासंफ्लैश कार्ड लग जाएगें। कनैक्टिविटी और डाटा ट्रासंफर को ध्यान में रखते हुए इसमें ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट का भी आप्शन है। फोन में वायरलेस लेन की सुविधा है जिससे आप डाटा मैनेज और शेयर कर सकते हैं।
जेडटीई ट्यूरिस में जीपीएस है जो आपको किसी भी जगहं पर जाने में मदद करेगा। एफएम और मीडिया प्लेयर के साथ ही इसमें 3.1 मेगा पिक्सल का शानदार कैमरा दिया हुआ है। जिसमें डिजिटल जू़म की सुविधा नदारद है और ऑप्टिकल जू़म केवल 1 X तक ही है। फोन में 1100 एमएएच की बैटरी दी गई है जो आपको अच्टी टॉक टाइम के साथ एक अच्छा स्टैंडबॉय टाइम भी देगी। इस फोन का दाम भारत में 9,000 रु बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








