ZTE U10L Portable Wi-Fi लॉन्च, बजट के साथ मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
ZTE ने एक नया बजट फ्रेंडली ZTE U10L Portable Wi-Fi लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी ने ड्यूल सिम कार्ड फंक्शन के साथ नए Wi-Fi 6 का सपोर्ट जोड़ा है। यहां हम इस पोर्टेबल वाई-फाई की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
ZTE U10L Portable Wi-Fi स्पेसिफिकेशंस
इस पोर्टेबल वाई-फाई में दो इनबिल्ट सिम कार्ड स्लॉट दिए गए है। पहला सिम कार्ड स्लॉट चाइना मोबाइल के लिए और दूसरा चाइना टेलीकॉम नेटवर्क के लिए है। इस सुविधा की वजह से प्रोवाइडर पर स्विच करते हुए अलग-अलग सिम कार्ड ले जाने या उन्हें स्वैप करने की जरूरत खत्म हो गई है।

यूजर्स एक पब्लिक सर्विस नंबर प्लेटफॉर्म के माध्यम से नेटवर्क को एक्टिव और स्विच कर सकते हैं। ZTE U10L Portable Wi-Fi के लिए ऑफिशियल डेटा पैकेज भी लेकर आ रहा है, जो सिर्फ 2.2 सेट में 1 जीबी से शुरू होता है, जो कि ट्रांसपेरेंसी का वादा करता है और हिडन चार्ज से भी बचाता है। वहीं 618 शॉपिंग फेस्टिवल के समय खरीददारों को इसमें 10 जीबी फ्री टेस्टिंग डेटा भी मिलेगा।
रिमूबेवल बैटरी की भी सुविधा
इस पोर्टेबल वाई-फाई में कंपनी का चिपसेट भी दिया गया है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह हाई परफॉर्मेंस और लो पावर की खपत प्रदान करता है। साथ ही यूजर्स के लिए एक आसान इंटरेनट एक्सपीरियंस भी देता है। परफॉर्मेंस की बात की जाए तो यह वाई-फाई 6 प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है, जो कि 287Mbps तक थ्योरेटिकल स्पीड प्रोवाइड करता है।
इस पोर्टेबल वाईफाई में 2000mAh की रिमूवेबल बैटरी भी दी गई है, जिसके बारे में ZTE का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर यह 8 घंटे तक लगातार काम कर सकती है।
ZTE U10L Portable Wi-Fi की कनेक्टिविटी
ZTE U10L Portable Wi-Fi को एक साथ 16 डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। यह लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, गेम कंसोल और अन्य वाई-फाई सपोर्टेड डिवाइसेज के साथ एक स्टेबल कनेक्शन शेयर करने के हिसाब से काफी यूजफुल है।
डाइमेंशन की बात की जाए तो इसकी लंबाई 108 मिमी, चौड़ाई 59.8 मिमी, मोटाई 16.6 मिमी है। इसे एक स्टायलिश और मॉडर्न लुक दिया गया है,जिसके चलते इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
ZTE U10L Portable Wi-Fi की कीमत
ZTE U10L Portable Wi-Fi की कीमत 99 युआन (लगभग 1,167 रुपये) है और इस पोर्टेबल वाई-फाई को JD.com से खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








