जेडटीई लांच करेगा एंड्राएड बेस फोन व्रैप

130mm x 69mm x 11 mm शेप के जेडटीई व्रैप में 4.30 इंच का बड़ा डिस्पले दिया गया है जो 480 x 800 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है। व्रैप में दिया गया डिस्प्ले में फुल टच की सुविधा दी गई है, स्मार्टफोन होने की वजह से व्रैप में 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ जियो टैगिंग, डिजिटल जूम और वीडियो रिकार्डिंग की सुविधा मौजूद है। आप चाहे तो यूट्यूब के वीडियो भी बिना किसी दिक्कत के प्ले कर सकते हैं।
वैसे तो ये सभी फीचर हर स्मार्टफोन में इनबिल्ड होते हैं मगर जेडटीई में दिया गया बैटरी बैकप अन्य फोनों के मुकाबले अच्छा है, फोन में 16,00 एमएएच की बैटरी इनबिल्ड है जो 7.5 घंटे का लम्बा बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है। फोन प्रयोग न होन पर 270 घंटों तक इसमें बैटरी चार्ज बनी रहती है। फोन में कनेक्टीविटी के लिए ब्लूटूथ और वाईफाई का ऑप्शन दिया गया है जो फास्ट स्पीड से डेटा भी ट्रांसफर करता है। जेडटीई भारत में अपने एंड्राएड फोन को 12,000 रूपए में लांच करेगी।
जेडटीई व्रैप के फीचरों पर एक नजर
- एंड्राएड 2.3 वर्जन आपरेटिंग सिस्टम
- 4.30 इंच स्क्रीन साइज
- 5 मेगापिक्सल कैमरा, जियो टैगिंग, डिजिटल जूम
- 480 x 800 रेज्यूलूशन सपोर्ट
- वाईफाई, ब्लूटूथ
- जीपीएस तकनीक
- 4जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट
- 1600 एमएएच बैटरी
- 7. 5 घंट टॉक टाइम, 270 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम
- कीमत- 12,000 रूपए


Click it and Unblock the Notifications








