आईमोबीफोन्स से मोबाइल रेडिएशन को कम करें

ज्यादातर लोग मोबाइल से होने वाले नुकसान के बारे में जानते है मगर मोबाइल के बिना रहना काफी मुश्किल है। यह हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। तकनीकी बदलाव के कारण हैंडफ्री डिवाइसेस के दामों में पहले के मुकाबले काफी कमी आ चुकी है जिससे इसकी मांग भी बढी है।
अब रोजर्मरा के कामों में भी लोग हैंडफ्री डिवाइसेस का प्रयोग करने में लगे हुए हैं। मगर क्या आपको पता है ब्लूटूथ हेडसेट में भी मोबाइल फोन की तरह रेडियेशन का खतरा बना रहता है। इसका विकल्प वॉयर हेडसेट हो सकते है मगर वॉयर के कारण लोग इसे ज्यादा पसंद नहीं करते। आईमोबीफोन्स ने इस दिक्कत को दूर करने के लिए नए हैंडफ्री डिवाइसेस पेश की हैं। जिनकी सुपर क्वालिटी और रेट्रो लुक के कारण ऑडियो बाजार में यह काफी पसंद किए जा रहें हैं।
आईमोबीफोन्स का लुक देखने में साधारण लैंडलाइन फोन की तरह लगता है। इसे चाहें तो वायर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। आईमोबी हेडसेट को प्रयोग करने से मोबाइल से निकलने वाला रेडियेशन 98 प्रतिशत तक कम हो जाता है। मतलब मोबाइल से निकलने वाले रेडियेशन से यह आपको पूरी तरह से सुरक्षित रखता है।
आइमोबीफोन हैंडफ्री के साथ एक एडजेस्टेबल बेल्ट भी दी गई है जिसकी मदद से हेडसेट को रोजर्मरा के काम करते समय भी लगा सकते हैं। बाजार में आईमोबीफोन हैंडफ्री 1,200 रूपए की आकर्षक कीमत में उपलब्ध है।
फीचर
- सुपर स्टाइलिंग
- रेट्रो लुक
- अच्छी वॉयस क्लियरिटी
- सेल फोन रेडियेशन को कम करता है


Click it and Unblock the Notifications








