यामाहा ने बाजार में उतारे दो नए ऑडियो सिस्टम

MCR 332 और MCR-232 नाम के दोंनों डॉक सिस्टम में हाई क्वालिटी साउंड के साथ रियलिस्टिक साउंड इफेक्ट दिया गया है जो म्यूजिक सुनने का अलग अनुभव प्रदान करता है। यामाहा के दोनों डॉक सिस्टम में डिजिटल एम्प्लीफायर के साथ CRX-332 CD और रिसीवर दिए गए है। स्पकीरों को सपोर्ट देने के लिए स्पीकरों के नीचे दो सपोर्ट भी मौजूद है। इनकी डिजाइन इतनी शानदार है कि इन्हें अपने ड्राइंग रूम रखा जा सकता है।
MCR 332 और MCR-232 में एडवांस वाइब्रेशन कंट्रोल केबिनेट दिया गया है जो स्पीकरों में होने वाले कंपन्न को रोकता है इससे साउंड क्वालिटी खराब नहीं होती। दोनों डिवाइस में वॉल्यूम कंट्रोल और अन्य सेटिंग करने के लिए रिमोट कंट्रोल दिए गए है। MCR 332 में बेहतर कनेक्टीविटी के लिए बनाना क्लिप दी गई है।
दोनों स्पीकरों में कनेक्टीविटी के लिए यूएसबी पोर्ट ऑप्शन मौजूद है जिसकी मदद से आप अपने एमपी3 प्लेयर को सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा MCR 332 और MCR-232 में सबवूफर पोर्ट भी मौजूद हैं। बाजार में यामाहा MCR 332 सिस्टम 20,000 रूपए और MCR-232 सिस्टम 17,500 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications








