आरचोस ने लांच किया एंड्राएड वेब रेडियो

यूएस की ऑडियो डिवाइस निर्माता कंपनी आरचोस ने पिछले महिने एंड्रॉएड बेस टैबलेट लांच किया था मगर इस बार आरचोस ने नई तकनीक से लैस एक हाई क्वालिटी एंड्रॉएड पावर वेब रेडियो लांच किया है। जिसके लुक को देखते ही आप इसके दीवाने हो जाएंगे।
आरचोस 35 वेब रेडियो में होम कनेक्टीविटी की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से यूजर इसके कहीं भी साधारण रेडियो की तरह प्रयोग कर सकता है। तकनीकी रूप से रेडियो में ट्यून इन रेडियो प्रो एप्लीकेशन की सुविधा मौजूद है, अगर आपको सुबह उठने में देर हो जाती है तो इसके लिए आरचोस रेडियो में अलार्म क्लॉक दी गई है जो आपकों सुरीले गानों के साथ सुबह उठा दिया करेगा।
यूजर रेडियो में अपनी पसंद के एमपी 3 गानों को पहले से सेट कर सकता है जो तय समय पर अपने आप बजने लगेंगे। अगर आप आरचोस का नया वेब रेडियो खरीदना चाहते है तो यह कई ऑनलाइन साइट पर 8, 000 की अनुमानित कीमत में उपलब्ध है।
आरचोस के 35 होम कनेक्ट में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- साइज में काफी कॉम्पैक्ट है
- टच स्क्रीन डिस्प्ले की सुविधा
- पैक अर्लाम क्लॉक
- वाईफाई इंटरनेट कनेक्टीविटी
- 50,000 वेब रेडियो स्टेशन सपोर्ट
- सोशल नेटवर्किंग सपोर्ट
- स्ट्रीमिंग रेडियो की सुविधा


Click it and Unblock the Notifications








