Home
Music

बिना इयरफोन के साइकिल में लें म्‍यूजिक का मजा

By Super
बिना इयरफोन के साइकिल में लें म्‍यूजिक का मजा
ऑडियो डिवइसेज में इस समय डॉक सिस्‍टम छाए हुए है। आईपॉड और आईफोन के अलावा कंपनिया स्‍मार्टफोन के लिए डॉक पेश कर रहीं है। मगर ऑडीबल रश ने एक अलग तरह का डॉक बाजार में लांच किया है यह डॉक खास साइकिलिंग करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। जिसमें यूएसबी, चार्जिंग प्‍वाइंट के अलावा कई अनोखे फीचर दिए गए हैं।

साइकिल में म्‍यूजिक सुनने का शौक हर किसी को होता है मगर इसके लिए कोई ऐसा म्‍यूजिक सिस्‍टम होना चाहिए जो अच्‍छे म्‍यूजिक के साथ कूल लुक भी दे। ऑडीबलरश ने इल्‍हीं बातों को ध्‍यान में रखते हुए नए बॉयसाइकिल डॉक को पेश किया है। साइकिल चलाते वक्‍त इयरफोन या हेडफोन से म्‍यूजिक सुनते समय हमें आसपास के माहौल का कोई पता नहीं चलता जिससे दुघर्टना होने की संभावना बढ़ जाती है। मगर इस नए डॉक आप बिना हेडफोन के क्रिस्‍टल किल्‍यर साउंड का मजा ले सकते हैं।

नए डॉक के में एक हैंडलबार बैग लगा हुआ है जिस आप अपनी साइकिल के सामने की ओर लगा सकते हैं। इस बैग को लगाने के बाद साइकिल चलाने में कोई दिक्‍कत न हो इसका पूरा ध्‍यान रखा गया है। बैग में लगे स्‍पीकरों में कार की तरह 12 वोल्‍ट के एम्‍प्‍लीफायर लगे हुए हैं जो अच्‍छी क्‍वलिटी की साउंड क्‍वालिटी देते हैं। अब आपको ये चिंता करने की जरूरत नहीं कि आप कौन सी कंपनी का स्‍मार्टफोन यूज कर रहें है क्‍योंकि बाइसाइकिल डॉक बाजार में मौजूद सभी तरह के स्‍मार्टफोन आईपॉड और आईफोन को सपोर्ट करता है।

वैसे तो बाजार में अन्‍य कंपनियों के डॉक भी मौजूद है मगर बाहर के माहौल में नए डॉक के मुकाबले किसी और कंपनी का डॉक सिस्‍टम की साउंड क्‍वलिटी इनती दमदार नहीं है। कंपनी ने डॉक को बाहरी माहौल के हिसाब से डिजायन किया है। बाजार में ऑडीबल रश का नया डॉक सिस्‍टम इंटरनेट में ऑनलाइन स्‍टोर में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X