Home
Music

ऑडिसी ने पेश किया कम कीमत में डॉक स्‍पीकर सिस्‍टम

By Super
ऑडिसी ने पेश किया कम कीमत में डॉक स्‍पीकर सिस्‍टम
म्‍यूजिक के क्रेज में पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ोत्‍तरी हुई है, हो सकता है आज की युवा पीढ़ी पहले से ज्‍यादा म्‍यूजिक की शौकीन हो गई है या फिर बाजार में लोगों के सामने उनके बजट के अनुसार हर तरह के विकल्‍प भी उपलब्‍ध हैं। ऑटोमोटिव सेक्‍टर, मोबाइल गैजेट, थियेटर और घरों के लिए म्‍यूजिक उत्‍पाद बनाने वाली कंपनी ऑडिसी ने खास तौर से घरों के लिए कम कीमत का डॉक सिस्‍टम लांच किया है।

एयर प्‍ले नाम के इस डॉक सिस्‍टम में वॉयरलैस कनेक्‍टीविटी का ऑप्‍शन मौजूद है जिसकी मदद से आप अपने आईफोन और आईपैड को कनेक्‍ट करके म्‍यूजिक का मजा ले सकते हैं। डॉक सिस्‍टम में स्‍मार्ट स्‍पीकर तकनीक का प्रयोग किया गया है जो स्‍पीकरों का छोटा साइज होने के बावजूद शानदार साउंड क्‍वालिटी प्रोवाइड करता है। आप चाहें तो अपने आईफोन या आईपैड द्वारा आईट्यून स्‍टोर से भी गानें प्‍ले कर सकते हैं।

ऑडिसी के एयरप्‍ले स्‍पीकरों में कनेक्‍टीविटी के लिए पोर्ट की सुविधा भी मौजूद है। अगर एयरप्‍ले के लुकी बात करें तो ब्‍लैक कलर फिनिशिंग के साथ स्‍पीकरों के साइड में अलग से एक पट्टी दी गई है जो ड्राइंग रूम या रूम में रखने पर कमरों की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। ऑडिसी 2002 से ऑडियो क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने में लगी हुई है अभी तक ऑडिसी ने ऑटोमोटिव सेक्‍टर, मोबाइल एसेसीरीज और घरों के लिए ऑडियो उत्‍पाद बना चुकी है। अगर आप ऑडिसी का एयरप्‍ले डॉक खरीदना चाहते हैं तो यह 19,500 रूपए की अनुमानित कीमत में बाजार में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X