Home
Music

ब्‍लूट्रेक हेडसेट में लें म्‍यूजि़क और कालिंग का एक साथ मजा

ब्‍लूट्रेक हेडसेट में लें म्‍यूजि़क और कालिंग का एक साथ मजा

ब्‍लूटूथ तकनीक के चलते लगभग सभी ऑडियो और वीडियो उत्‍पादों में इसका प्रयोग होने लगा है। ऑडियो जगत की जानी-मानी कंपनी ब्‍लूट्रेक ने दुनियां का पहला कार्बन फाइबर हेडसेट लांच किया है, कंपनी को हेडसेट और स्‍पीकर कार स्‍पीकर के लिए एवार्ड भी मिल चुका है। हम आपको बता दें कार्बन फाइबर भार में काफी हल्‍का और काफी मजबूत होता है, इसका प्रयोग खास तौर से एयरक्राफ्ट और रेसिंग कारों की चेसिंस बनाने में किया जाता है जिससे कारों और एयरक्राफ्ट की स्‍पीड पर कोई असर नहीं पड़ता है।

कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रानिक के क्षेत्र में ब्‍लूट्रेक ने पहली बार इस तरह की तकनीक का प्रयोग किसी ऑडियो डिवाइस में किया है। 5.9 ग्राम भार के नए हेडसेट में मजबूती के लिए फाइबर ऑप्‍टिक्‍स का प्रयोग किया है, तकनीकी रूप से हेडसेट में 3.0 वर्जन ब्‍लूटूथ का फीचर मौजूद है तो फास्‍ट अन्‍य डिवाइस से फास्‍ट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करता है।

ब्‍लूट्रेक के दूसरे उत्‍पाद स्‍पीकी कार स्‍पीकरफोन का खास तौर से हैडफ्री प्रयोग करने के लिए बनाए गए हैं। स्‍पीकरों का लुक काफी कूल है साथ इसके कलर भी आपको पसंद आएंगे। इन स्‍पीकरों को फोन से आसानी से कनेक्‍ट किया जा सकता है। अगर आप अपनी कार को ड्राइव कर रहें हैं और किसी का फोन आ जाए तो स्‍पकीरों की बैली को दबाने पर कॉल रिसीव हो जाएंगी और आप आराम से बात कर लेंगे।

इन स्‍पीकरों को आप चाहें तो ज्‍यूजिक स्‍ट्रीमिंग के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं। बाजार में ब्‍लूट्रेक के दोनों उत्‍पादों की कीमत 3, 500 रूपए निधार्रित की है। जो सभी के बजट के अंदर है आप चाहें तो इन्‍हें कई ऑनलाइन साइट से भी मंगा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X