Home
Music

शानदार कार में लीजिए दमदार म्‍यूजि़क का मजा

By Super
शानदार कार में लीजिए दमदार म्‍यूजि़क का मजा
जर्मनी की बावेरियन मोटर वर्क Bavarian Motor Works(BMW) ऑटोमोबाइल, मोटरसाइकिल और इंजन का निर्माण करने वाली मशहूर कंपनी है। बीएमडब्‍लू की 6 सीरीज के वाहनों को पुरे विश्‍व में काफी पसंद किया गया है। नई तकनीक और बेहतर लुक की वजह से बीएमडब्‍लू 6 सीरीज के ऑडियो सिस्‍टम पर विचार कर रही है। बीएमडब्‍लू 6 सीरीज के कॉपी और केब्रायलेट के अतर्गत बैंग और ओलूफसन ने कटिंग ऐज तकनीक से लैस कार ऑडियो साउंड सिस्‍टम लांच किया है। नए सिस्‍टम में 16 स्‍पीकरों के साथ्‍ा कार ड्राइव करते समय दमदार साउंड क्‍वालिटी मिलती है। अच्‍छी साउंड क्‍वालिटी के साथ 3डी सराउंड साउंड इफेक्‍ट दिया गया है।

डायरेक्‍ट डायमेंशन तकनीक से कार में भी होम थियेटर जैसा साउंड यूजर को मिलता है। स्‍पीकरों की पोजीशन और और ट्विट सिस्‍टम से गानों में महीन से महीन म्‍यूजिक को साफ साफ सुन सकते है। बीएमब्‍लू की कारों में दिया गया इंटीरियर कार इंजीनियरों द्वारा ऐसे डिजायन किया गया है कि म्‍यूजिक चलते समय कार में बड़े हाल की तरह गूंजता नहीं है। कार की पिछली और आगे की सीटों में बैठे लोगों को बराबर म्‍यूजिक क्‍वालिटी मिलती है।

बीएमडब्‍लू की कारों में विश्‍व की पहली साउंड फील्‍ड सेनथेसिस तकनीकी का प्रयोग किया गया है जो अब तक किसी भी कंपनी के वाहनों में नहीं है। बीएमडब्‍लू 6 सीरीज के ऑडियो सिस्‍टम की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है मगर यह कार के मॉडलों के हिसाब से अलग अलग हो सकती है। अगर आप शानदार कार के साथ बेहतर म्‍यूजिक सुनना पसंद करते है तो बीएमडब्‍लू का नया ऑडियो सिस्‍टम आपके लिए शानदार विकल्‍प है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X