बोस ने लांच किए नई तकनीक के हाईक्वालिटी हेडफोन

बोस के नए हेडफोन में नॉयस कैंसिलेशन तकनीक की वजह से तेज आवाज में भी आप साफ म्यूजिक सुन सकते हैं। बोस ने अपनी क्वाइट कंम्फर्ट रेंज के तहत अभी तक कई हेडफोन लांच कर चुका है। इस रेंज के हेडफोन को खास तौर से ट्रैवल परपज़ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। हेडफोन की आवाज को फुल करने पर भी आवाज की क्वालिटी खराब नहीं होती है और न ही कानों में अतिरिक्त जोर पड़ता है।
कंपनी ने हेडफोन के लुक को ध्यान में रखते हुए सॉफ्ट लेदर पेडिंग के साथ ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में हेडफोन को पेश किया है। डिवाइस में सिंगल ऑडियो केबल के साथ हेडफोन जैक दिया गया है जिसकी मदद से आप हेडफोन को म्यूजिक डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
इसके अलावा हेडफोन में दो स्विच दिए गए है जिससे आप हेडफोन को दो मोड हाई या लो में सेट कर सकते है जैसे आईपैड, आईफोन से हेडफोन को कनेक्ट करने के लिए हाई और अन्य डिवाइस से हेडफोन को कनेक्ट करने के लिए लो मोड सेट किया जाता है। 140 ग्राम के हेडफोन में लम्बे बैटरी बैकप के लिए एएए बैटरी इनबिल्ड है जो 35 घंटे का बैकप प्रोवाइड करती है। अगर आप बोस के क्वाइट कंम्फर्ट हेडफोन को खरीदना चाहते है तो बाजार में यह 15, 000 की अनुमानित कीमत में उपलब्ध हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications