बोस ने पेश किए आईफोन सपोर्ट हेडफोन

व्हाइट कलर के नेक्ट जेनरेशन ऑडियो हेडफोन की डिजाइन लाजवाब है साथ में म्यूजिक क्लीयरिटी के लिए कई नई तकनीकियों का प्रयोग ओई 2आई में किया गया है। नए ऑडियो हेडफोन की डिजाइन काफी स्लीक है। ओई2 में ट्राई पोर्ट तकनीक का प्रयोग किया गया है जो इसका एक यूनीक फीचर है, इसे तकनीक की वजह से दोनो इयरफोन में साउंड की क्वलिटी बैलेंस रहती है।
भार में हल्के होने के कारण इन्हें सर पर देर तक लगाने में कोई दिक्कत नहीं होती है। हेडफोन में फाइन ट्यूनिंग और म्यूजिक साउंड एडजस्ट करने के लिए बोस एकॉस्टिक इक्यूलाइजेश का प्रयोग किया गया है। बोस का ओई2 आई खास तौर से आईफोन 4 एस को सपोर्ट करता है, वॉल्यूम कंट्रोल और ट्रैक सलेक्शन के लिए हेडफोन में तीन बटन दी गई है जिन्हें प्रयोग करता काफी आसान है।
ओ2 आई हेडफोन में हैंडफ्री कालिंग की सुविधा मौजूद है जो दूसरा इसका सबसे शानदार फीचर है। हैंडफ्री कालिंग के आलावा आप इसमें कई वॉयस एप्लीकेशन को बात करने के दौरान कंट्रोल भी कर सकते हैं। अक्सर देखा गया है हेडफोन पर ज्यादा देर तक म्यूजिक सुनने के दौरान कानों में दर्द के अलावा कई दिक्कते होने लगती हैं ओ ई 2आई के इयरफोन में सॉफ्ट कुशन दिए गए है जो म्यूजिक सुनने के दौरान कानों को आराम देते हैं।
इसके अलावा हेडफोन के इयर प्लग में कानों की बनावट के हिसाब से अपने आप एडजस्ट हो जाते हैं। हेडफोन में 3 इंच तक का बैंड साइज दिया गया है जिसे आप अपने सर की लम्बाई के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। अगर आप आईफोन प्रयोग कर रहे है या फिर आईफोन खरीदने जा रहे हैं तो बोस के ओई 2आई हेडफोन को लेना न भूलें, बोस ओई 2आई की बाजार में 6, 500 रूपए में उपलब्ध्ा हैं।


Click it and Unblock the Notifications








