नुफोर्स ने लांच किया दमदार बीटी 860 हेडफोन

बीटी 860 में साफ और क्रिसटल क्लिर साउंड देने की दमदार क्षमता है, यह हर उस गैजेट के साथ कनैक्ट किया जा सकता है जिसमें ब्लूटूथ की सुविधा हो, जैसे मोबाइल फोन या फिर एमपी3 आदि। अगर आपके पीसी या फिर स्टीरियो में ब्लूटूथ है तो आप उसको भी कनैक्ट कर के उनकी दमदार आवाज का लुफ्त ले सकते हैं।
हेडफोन में हैंडफ्री कालिंग की सुविधा मौजूद है जो दूसरा इसका सबसे शानदार फीचर है। हैंडफ्री कालिंग के आलावा आप इसमें कई वॉयस एप्लीकेशन को बात करने के दौरान कंट्रोल भी कर सकते हैं। डिवाइस में ए2डीपी का भी खास फीचर है जो ब्लूटूथ के द्रारा सपोर्ट होता है, यह आपको बिना किसी डिस्टर्बन्स के स्पष्ट आवाज देगा। इसकी वॉल्यूम और ट्रैक कंट्रोल बटन आवाज को एडजस्ट और ट्रैक सलेक्शन करने में उपयोग होती है। इसमें माईक्रोफोन इन्बिल्ट है जिसकी क्वालिटी काफी दमदार है।
अगर फ्रीक्वन्सी की बात करें तो यह 20 हर्ज से 22 के हर्ज की दूरी में आवाज कैच करता है। साथ ही इसकी 16 बिट से 92 डीबी की स्पीड वाली साउंड रेंज काफी जानदार है। इसमें रिमोट कंटोल का भी फीचर दिया हुआ है जो आपके हैंडफ्री एक्सपीरिएंस को और बढा देगा। इन सब के अलावा भी हेडफोन में जानने के लिए बहुत कुछ है जैसे हेडसेट का साईज 155 x 157 x 38 एमएम और भार मात्र 103 ग्राम है। आप इस हेडसेट को किसी भी ब्लूटूथ वाले गैजेट से 10 मीटर की दूरी पर जा कर सुन सकते हैं। आप इन फंक्शनो का मजा़ तब ही ले सकते हैं जब हेडसेट में अच्छी बैट्री की सुविधा हो। बीटी 860 में अच्छे बैटरी बैकप के लिए 9 घंटे टॉकटाइम के साथ 8 घंटे म्यूजिक का समय दिया गया है। बाजार में इस हेडसेट की कीमत 3,900 मात्र दी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








