Home
Music

दमदार आवाज शानदार लुक ब्‍लूटूथ हेडसेट

दमदार आवाज शानदार लुक ब्‍लूटूथ हेडसेट

गेमिंग उत्‍पाद बनाने के लिए कॉरसेर पूरी दुनिया में जानी जाती है। कॉरसेर के उत्‍पादों में गेमिंग परपज़ को ध्‍यान में रखा जाता है। कॉरसेर ने अपनी हेडसेट सीरीज में दो नए मॅडल एड किए हैं। कॉरसेर वेंजेंस 1500 और1300 हेडसेट में प्रीमियम क्‍वालिटी साउंड के साथ अच्‍छी साउंड क्‍वलिटी दी गई है। कॉरसेयर 1500 हेडसेट में ब्रश मेटल डिजाइन दिया गया है।

हेडफोन में दो इयरपैड के ऑप्‍शन दिए गए हैं। इन्‍हें कैरी करना भी बेहद आसान है इसका सबसे बड़ा कारण हेडफोन का भार जो काफी कम है। हेडफोन के इयरकप को खासतौर से डिजाइन किया गया है जिससे म्‍यूजिक सुनते समय बाहरी आवाज से हेडफोन म्‍यूजिक में कोई खलल नहीं पड़ता है।

हेडफोन में 50 एमएम का ड्राइवर दिया गया है जो 20 हर्ट से लेकर 20 किलोहर्ट तक फ्रिकेंसी सपोर्ट करता है। हेडफोन को आप चाहें तो यूएसबी केबल की मदद से भी कनेक्‍ट कर सकते हैं। हेडफोन में दिया गया नॉयस कैंसिलेशन फीचर बाहरी की आवाज को बीच में ही दबा देता है। कॉरसेर 1300 और 1500

मॉडल हेडसेट की डिजाइन लगभग एक जैसी ही है। 1300 मॉडल में 3.5 एमएम का कनेक्‍टर दिया गया है जो यूएसबी कनेक्‍टर से ज्‍यादा महंगा आता है। कंपनी ने कॉरसेर 1500 को 5, 000रूपए और 1300 मॉडल हेडसेट को 4,000 रूपए में लांच किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X