क्रिएटिव ने पेश किया शानदार म्यूजिक प्लेयर

हालाकि इस प्लेयर में टच स्क्रीन की सुविधा नहीं है मगर आइकॉन एक्सेस करने के लिए नेवीगेशन बटन दी गई हैं। मीडिया प्लेयर में म्यूजिक फाइल को ट्रांसफर करने के लिए ब्लूटूथ और डेटा केबल का ऑप्शन मौजूद है। प्लयेर में 2 इंच की का डिस्पले दिया गया है जो गानों के ट्रैक, बैटरी इंडीकेशन के अलावा और कई तरह के फीचरों को डिस्पले करता है। प्लेयर की मैमोरी कैपेसिटी लाजवाब है माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट की मदद से आप 32 जीबी तक का डेटा आराम से सेव कर सकते हैं। अच्छी साउंड क्वालिटी के लिए प्लेयर में एक्स एफआई तकनीक दी गई है जो रियलिस्टिक साउंड का अहसास कराती है।
प्लेयर के साधारण मॉडल में 8 जीबी से लेकर 16 जीबी तक का इंटरनल मैमोरी स्पेस दिया गया है जिसे 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं। प्लेयर में ज्यूजिक फाइलों के अलावा एफएम का ऑप्शन भी मौजूद है। प्लेयर में दी गई लीथियम बैटरी 20 घंटे का अनलिमिटेड म्यूजिक प्ले बैकप प्रोवाइड करती है जो इसका सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है। बाजार में 8 जीबी मैमोरी स्पेस प्लेयर की कीमत 4,000 रूपए और 16 जीबी मैमोरी स्पेस प्लेयर की कीमत 6000 रूपए दी गई है आप अपनी सुविधा के अनुसार दोनों में से कोई एक मैमोरी ऑपशन का चुनाव कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications