Home
Music

इस स्मार्टफोन पर है बंपर डिस्‍काउंट, कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान

By Agrahi

इस वर्ष 15 अगस्त को भारत अपना 70वां स्वंत्रता दिवस मनाएगा। इस जश्न को दोगुना बनाने के लिए क्रेओ स्टार्टअप अपने स्मार्टफोन पर बेहद शानदार ऑफर पेश कर रही है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने स्मार्टफोन क्रेओ मार्क 1 को 70 प्रतिशत कीमत पर ही बेचेगी। आपको बता दें ये स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध क्यूएचडी स्मार्टफोन में सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।

क्रेओ मार्क 1 पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी पूरे 30 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 19,999 रुपए का यह स्मार्टफोन आपको मिलेगा केवल 13,999 रुपए में। लेकिन बता दें कि यह ऑफ़र सिमित है, यदि आप इस शानदार स्मार्टफोन को अपना बनाना चाहते हैं तो आपको जल्दी ही इसे आर्डर करना होगा।

आइए नज़र डालते हैं स्मार्टफोन के कुछ खास फीचर्स पर और इस पर उपलब्ध ऑफर पर भी।

क्यूएचडी डिस्प्ले

क्यूएचडी डिस्प्ले

क्रेओ मार्क 1 में 5.5 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका मतलब है स्मार्टफोन डिस्प्ले क्वालिटी बेहद शानदार है। साथ ही यह मार्केट में उपलब्ध सबसे सस्ता क्यूएचडी डिस्प्ले स्मार्टफोन है।

प्रोसेसर

प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में मीडिया टेक हेलिओ एक्स10 चिपसेट दिया गया है। इस पावरफुल स्मार्टफोन की पॉवर और बढ़ाती है इसमें दी गई 3जीबी रैम। जो कि इस कीमत में शानदार है।

स्टोरेज

स्टोरेज

क्रेओ मार्क 1 में 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। एसडी कार्ड की मदद से इस स्मार्टफोन की मैमोरी 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

फ्यूल ऑपरेटिंग सिस्टम

फ्यूल ऑपरेटिंग सिस्टम

क्रेओ मार्क 1 स्मार्टफोन में कंपनी ने फ्यूल ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इसकी सांसे बढ़ी खासियत है कि कंपनी ने इसका ओएस हर महीने अपडेट करने का वादा किया है।

हर शॉट में दम

हर शॉट में दम

स्मार्टफोन का रियर कैमरा 21 मेगापिक्सल का है। इसमें 0.5 सेकंड वुइक्क फोकस है, इस फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

स्मार्ट सेल्फीज़

स्मार्ट सेल्फीज़

इस स्मार्टफोन पर शानदार सेल्फी ले सकते हैं। इस फोन में 8मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 86 डिग्री वाइड एंगल व्यू है।

बैटरी पॉवर

बैटरी पॉवर

क्रेओ मार्क 1 में 3100mAh पॉवर की बैटरी दी गई है। यानी की फोन आपका लम्बे समय तक साथ दे सकता है।

ऑफर

ऑफर

इस स्मार्टफोन पर क्रेओ 30 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट 8 अगस्त से 15 अगस्त तक ही उपलब्ध है। डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 13,999 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Creo Mark 1 smartphone vailable on 70% Price for Independence day. Yes The startup is celebrating Independence day with this Bumper offer which is there from 8th August to 15th August.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X