Home
Music

सोनार ने पेश किए मिनी पोर्टेबल स्‍पीकर

By Super
सोनार ने पेश किए मिनी पोर्टेबल स्‍पीकर
म्‍यूजिक गैजेट के क्षेत्र में सोनार एक जानी मानी कंपनी है। हालाकि भारत में सोनार अभी अपनी पकड़ नहीं बना पाई है मगर अन्‍य देशों में सोनार के म्‍यूजिक गैजेटों को काफी पसंद किया जाता है। हाल के दिनों में पोर्टेबल स्‍पीकरों की मांग काफी बढ गई है पीसी या लैपटॉप में इन स्‍पीकरों को लगाने में कोई इंस्‍टालेशन नहीं करनी पड़ती साथ ही यह इतने छोटे होते है कि कहीं बाहर जाने पर इन्‍हे आराम से ले जाया जा सकता है।

साइबर स्‍नीपा के नाम से सोनार ने भी नया पोर्टेबल स्‍पीकर लांच किया है। स्‍नीपा नाम के इन पोर्टेबल स्‍पीकरों में अच्‍छी क्‍वालिटी के साउंड इफेक्‍ट के साथ हाई बास साउंड दिया गया है। स्‍नीपा सोनार पोर्टेबल स्‍पीकरों को आप चाहे तो अपन फोन के अलावा टैबलेट से भी कनेक्‍ट कर सकते हैं। ज्‍यादातर कंपनियां अपने पोर्टेबल स्‍पीकरों में फोन और टैब की कनेक्‍टीविटी ऑपशन दे रहीं है इसका सबसे बड़ा कारण है लोगों के बीच टैब का बढ़ता क्रेज।

स्‍पीकरों में साउंड कंट्रोल के अलावा 3.5 एमएम का इनपुट और ऑउटपुट जैक दिया गया है। स्‍पीकरों को पीसी, लैपटॉप और फोन से कनेक्‍ट करने के लिए एक शार्ट वायर भी अटैच है। स्‍पीकरों में वैक्‍यूम बास चैंबर दिया गया है जिसकी वजह से साइज छोटो होने के वावजूद स्‍पीकर की साउंड क्‍वालिटी काफी अच्‍छी है। स्‍पीकरों में लीथियम ऑयन बैटरी पहले से इनबिल्‍ड है जो बिजली न होने पर भी स्‍पीकरों को 4 घंटे का बैकप प्रोवाइड करती है साथ ही स्‍पीकरों को फुल चार्ज होने में मात्र 2 घंटे का वक्‍त लगता है। 3 वॉट के सोनार मिनी पोर्टेबल स्‍पीकर की कीमत मात्र 1,200 रूपए है जो आपके बजट में भी फिट बैठती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X